अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ=सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन झाबुआ के आधार स्तंभ व परशुराम सेना जिला झाबुआ के जिलाध्यक्ष पंडित आशीष जी चतुर्वेदी की बेटी जागृति चतुर्वेदी ने केन्द्रीय विद्यालय गेल झाबुआ से बारहवीं कक्षा में वाणिज्य संकाय में 91℅ अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया । जागृति ने श्रेष्ठ व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और संस्था का नाम रोशन किया है | जागृति ने न केवल परिवार का मान सम्मान बढ़ाया है वरन ब्राह्मण समाज को भी गौरवान्वित किया है | जागृति ने बताया कि यह सफलता उनके शिक्षको का मार्गदर्शन और मेरी लगन और मेहनत का परिणाम है । जागृति ने बताया कि वह आगे सिविल सेवा की तैयारी करेगी ओर देश की सेवा करना चाहती है । जागृति की इस उपलब्धि पर समस्त समाजजनों की ओर से भाई आशीष चतुर्वेदी और उनके परिवारजनों को बहुत बहुत बधाई प्रेषित करी |और बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करी |

