झाबुआ = झाबुआ पुलिस द्वारा ग्रीष्मकाल का उपयोग हेतु समर कैंप का आयोजन दिनांक 01 मई से 31 मई तक पुलिस लाईन झाबुआ में किया जा रहा हैं । पुलिस लाईन झाबुआ में पुलिस परिवार एवं झाबुआ शहर के बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु समर कैंप का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल की उपस्थिति में समर कैंप का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त समर कैंप दिनांक 01.05.2025 से दिनांक 31.05.2024 तक चलेगा।
यह आयोजन होंगे समर कैंप में======
समर कैंप में आउटडोर गतिविधि के रूप में एथेलेटिक्स, हॉर्स राइडिंग का प्रशिक्षण अनुभवी स्पोर्ट्स शिक्षक द्वारा निशुल्क दिया जावेगा साथ ही इंडोर गतिविधि में बालिकाओं हेतु सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, पेंटिंग एवं पेपर क्रॉफ्ट, मेहंदी, ब्राइटर माइंड्स, डांसिंग क्लासेस और फिजिकल फिटनेस हेतु योगा आदि गतिविधियों का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ में किया जा रहा हैं ।
कलेक्टर नेहा मीना ने समर कैंप के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि झाबुआ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे समर कैंप का अधिक के अधिक बच्चे इसका लाभ उठाये और समर कैंप में शामिल हो। अभिभावक गणों को बोला कि बच्चों की छुट्टियों में वह कुछ प्रोडक्टिव कार्य में लगे ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने समर कैंप के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि जब से घरों में टीवी एवं मोबाईल आये है तब से बच्चें ग्राउण्ड से दुर हो गये है। समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। इस बार खास कर बच्चियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जावेगा ताकि विपरित परिस्थितियों में अपनी सूरक्षा वह खुद कर सके।
इस कैंप के शुभारंभ पर एसडीओपी पेटलावद कमलेश शर्मा, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, थाना प्रभारी कोतवाली आर.सी. भास्करे, थाना प्रभारी यातायात दीलीप मौर्, सूबेदार कोमल मीणा सहित खेल अधिकारी श्री विजय सलाम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस परिवार के लगभग 200 बच्चे भी कैंप के शुभारंभ में शामिल हुए ।।

