झाबुआ एसपी के नवाचार का असर हुआ, ग्रामीण बिना दहेज, बिना डीजे, बिना दारू के कर रहे शादी ।। ग्राम सुरडिया विवाह समारोह में "एसपी" पहुंचे वर वधु को आशीर्वाद देने।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =जिले में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक प्रभावी नवाचार प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय बिना दहेज, बिना डीजे और बिना शराब के होने वाली शादियों में स्वयं उपस्थित होकर वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं और समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हैं।
            झाबुआ पुलिस द्वारा विगत 10 माह से जिले में विवाह समारोहों में दहेज, डीजे और शराब के उपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से प्रभावित होकर ग्राम सुरडिया, थाना राणापुर निवासी श्री सायबा मेडा ने 23 मार्च 2025 को ग्राम कुंदनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया कि वे अपनी पुत्री राधा का विवाह बिना दहेज, बिना डीजे और बिना शराब के करेंगे।
         अपने इस संकल्प को साकार करते हुए  सायबा मेडा ने पुलिस अधीक्षक  को अपनी पुत्री की शादी में आमंत्रित किया। दिनांक 11 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक  महोदय द्वारा विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं व वर वधू को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।
           इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को भी प्रेरित किया कि वे सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने हेतु इस प्रकार के नवाचारों को अपनाएं और विवाह जैसे पवित्र बंधन को सादगी से संपन्न करें।
        इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  पद्मविलोचन शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष  भानु भूरिया, एसडीओपी पेटलावद  कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी थाना रानापुर निरी दिनेश रावत, रक्षा सखी टीम, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
===================================

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !