अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =ग्राम पिटोल छोटी स्थित जैन मदिरं मे अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर में रखे मुलनायक भगवान नागेश्वर पार्शवनाथ की पाषाण की प्रतिमा एवम सामान,नकदी 10,000 रूपये की चोरी का झाबुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया हे।। उल्लेखनीय है की
फरियादी जय पिता मनोहर लाल भण्डारी निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग झाबुआ की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था ।।
ऐसे हुआ पर्दाफाश
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा कुछ विशेष बिंदुओं पर कार्य करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं अअपु महोदय श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ निरी. रमेशचन्द्र भास्करे के नेतृत्व में टीमों का गठन कर पिटोल जैन मदिरं मे हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना कोतवाली झाबुआ एवं चौकी पिटोल की टीम द्वारा अप. क्रं. 266/2025 धारा 305 बीएनएस के आरोपीगण दिनेश पिता बदिया डामोर निवासी ग्राम कयडावद बडी थाना कोतवाली झाबुआ एवं कालु पिता पारू भुरिया निवासी ग्राम काचला थाना कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया जाकर जैन मदिंर पिटोल मे चौरी गया माल दो हार एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की टामी,व दान पेटी से चुराये हुये रूपये मे से हिस्से मे आये रूपये नकदी 520 रूपये को बरामद किया ।
जप्त मश्रुका – दो हार एवं घटना मे प्रयुक्त एक लोहे की टामी,व दान पेटी से चुराये हुये रूपये मे से हिस्से मे आये रूपये नकदी 520 रूपये को बरामद किया ।
सहरानीय कार्य –निरी. रमेश चन्द्र भास्करे, उनि अशोक बघेल, सउनि.उमेश मकवाना, सउनि.ओमप्रकाश जोशी, सउनि.राजेश गुर्जर, ,प्र.आर.323 दिलीप डावर, आर.गणेश, आर.192 अजीत,आर.441 कैलश, आर.08 मुकेश ,आर.592 गोपाल का सराहनीय कार्य रहा है।

