एसपी द्वारा चलाई जा रही सामाजिक जागरूकता से प्रेरीत होकर नवदंपति ने बिना दहेज,डीजे व दारू करी शादी ।। एसपी स्वयं सम्मिलित होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा झाबुआ अभीतक 
झाबुआ =पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले की सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ अन्य सामाजिक मुद्दो जैसे बालिका शिक्षा, नशामुक्ति, सायबर अपराध, महिला संबंधी अपराध आदि विषयों पर लगातार आमजन के बीच उपस्थित होकर जागरूक किया जा रहा है।
 जनसंवाद कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणामों के रूप में जिलें में अपराधो में कमी भी परिलक्षित हुई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक की इस पहल से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर द्वारा भी मिशन D3 (दारू, दहेज दापा, डीजे) चलाकर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को राधा स्वामी आश्रम लखपुरा (पारा) में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि यह विकास बारिया के यहां दहेज दारू डीजे के बिना ही विवाह कार्यक्रम संपन्न हो रहा हे जिस पर से पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के साथ ग्राम लखपुरा पारा क्षेत्र में विकास बारिया के यहां बिना दहेज दापा और डीजे के हो रही शादी में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया व समाज को  दहेज दापा लेन देन बंद करने, डीजे का प्रयोग न करने, शराब न करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही शादी विवाह में आवश्यकता से अधिक तूफान वाहन का प्रयोग न करने की समझाइश दी।
जिसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने बालिका शिक्षा, नशामुक्ति, सायबर अपराध, महिला संबंधी अपराध जैसै गंभीर विषयों पर जागरूक किया गया।
उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विशेष ध्यान आकर्षित किया।  उन्होंने बाल विवाह की समस्या पर भी चर्चा की ।इसके साथ ही, उन्होंने नशा मुक्ति के महत्व पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें क्योंकि नशा न केवल परिवारों को तोड़ता है, बल्कि समाज की व्यवस्था को भी बिगाड़ता है।  उन्होंने ग्रामवासियों से यह भी कहा कि उन्हें दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सामूहिक प्रयासों से इसे समाप्त करना चाहिए। दहेज प्रथा समाज में असमानताएं पैदा करती है, एसी प्रथाओं को त्यागना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी बात की गई। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर में लगी चोटें सबसे ज्यादा घातक होती हैं, इसलिए दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं और हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें।
सायबर सेल टीम ने भी सायबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक श्री आर. सी. भास्करे, साइबर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप मौर्य, पारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पल्लवी भावर, रक्षा सखी टीम, सायबर टीम, ग्रामवासी, पत्रकार बंधु और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !