अमित शर्मा(झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= झाबुआ नगर में हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा) को भव्यता से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। हिंदू नव वर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में कल 18 मार्च 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणेश शंकर उपाध्याय, श्री ओम जी शर्मा सहित प्रमुख हिंदू समाज के धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आयोजन में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। बैठक में उपस्थित जितेंद्र शाह, कमलेश पटेल, हरीश लाल शाह, अजय रामावत, विनय वर्मा, हर्ष गुप्ता, घनश्याम भाटी एवं अन्य समाजजनों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।
समिति अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभ में 29 मार्च को हनुमान चालीसा पाठ को लेकर अलग-अलग विचार थे, लेकिन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 29 मार्च की शाम को यह पाठ किया जाएगा। इसके अलावा, 30 मार्च को प्रातः 8:00 बजे एकत्रीकरण होगा एवं 8:30 बजे राजवाड़ा चौक से नगर भ्रमण के लिए भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
रविराज राठौर, प्रमोद सोनी एवं अश्विन शर्मा ने दो दिवसीय आयोजनों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
26 मार्च से संध्या फेरी- 30 मार्च को दीपोत्सव व आतिशबाजी
26 मार्च से प्रतिदिन संध्या फेरी निकालने का निर्णय लिया गया है, जिससे हिंदू नववर्ष के प्रति जनजागरण होगा और आयोजन की भव्यता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, 30 मार्च की शाम को दीपोत्सव एवं भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनेगा।
बैठक में गौतम त्रिवेदी, रविंद्र सिसोदिया, श्रीमती रेखा शर्मा, राघवेंद्र चौहान, सुनील चौहान, अमित शर्मा, ओम भदोरिया, श्याम सुंदर शर्मा, सुधीर रूनवाल समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

