अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ = पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल शनिवार रात्रि 8 बजे झाबुआ के वार्ड क्रमांक 17 में रहवासियों से संवाद हेतु कार्यक्रम में पहुंचे । इस कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और क्षेत्रीय नागरिकों के बीच सुरक्षा, शिक्षा, यातायात नियमों और समाजिक कुरीतियों, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधो के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को जानना और उनका समाधान करना है।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल का वार्ड वासियों द्वारा पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा एक सीनियर सिटीजन और एक बच्ची का सम्मान किया ।। कार्यक्रम के दौरान वार्ड वासियों द्वारा अपनी समस्या ओर सुझाव रखे । पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों से संवाद करते हुए संदिग्ध गतिविधियों, सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं, और अन्य सामुदायिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे , वार्ड में हो रही किसी घटना का वीडियो बनाकर आमजन पुलिस को दे सकते, पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी। अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस और आमजन का सहयोग आवश्यक है।
इसके अलावा, उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के महत्व को समझाया और बताया कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराध की रोकथाम में मदद करते हैं, बल्कि यह क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा , नशे के दुष्प्रभावों ओर यातायात के नियमो के बारे में चर्चा करी। कार्यक्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय साइबर अपराध पर भी चर्चा की गई। पुलीस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर नागरिकों को जागरूक किया और बताया कि इंटरनेट का प्रयोग करते समय हमें बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, ईमेल, और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को धोखा देते हैं और उनके व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं। उन्होंने साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी।
उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हम न केवल अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।
कार्यक्रम में पुलीस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, झाबुआ थाना प्रभारी आर सी भास्करे, अनीता तोमर (एसआई) नलिनी बैरागी, प्रकाश चौहान , वार्ड 17 की पार्षद मालू डोडियार ,थे । संवाद कार्यक्रम में लक्ष्मीनगर कॉलोनी ग्रीन गोल्ड कॉलोनी सुखदेव विहार कॉलोनी के
अमित शर्मा, श्रीप्रकाश मिश्रा , दीपू डोडियार,सुशील बाजपेई ,कोमलसिंह कुशवाह ,मोहन शर्मा,दिलीप कुशवाह,संदीप पवार ,दिनेश चौहान सतवीर सिंह गिल,,गौरव बैरागी, नीलेश चौरसिया ,दिनेश गहलोत, सरदार पठान ,मुबारिक खान,राज मेहता, राजेश शर्मा,दीपेश बैरागी, निम्मी शर्मा ,दीपशिखा बैरागी ,नेहा मेहता, आरती चौहान, चंदन बाला,जया शर्मा ,ज्योति शाह, ,बीना गहलोत,,साक्षी पवार, आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।

