अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ=प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा 11 फरवरी, मंगलवार को पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय मोजीपाड़ा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव,भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीपसिंह चौहान उपस्थित रहे,प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता एवं भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।स्वागत उद्बोधन एवं संचालन करते हुए भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने बताया कि पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया के मार्गदर्शन जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय कबड्डी, तीरंदाजी एवं गोफण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर इन प्रतियोगिताओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया,विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया,इसी क्रम में 11 फरवरी,मंगलवार को आज हम सामूहिक रूप से पं. दिनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रहे है,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पं. दिनदयाल उपाध्यायजी को भाजपा पार्टी का जनक कहा जाता है,आप एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक,उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ सभी के लिए पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक है,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने कहा कि पं. दिनदयाल उपाध्याय अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता थे,
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक पं. गणेशप्रसाद उपाध्याय ने पं. दिनदयाल उपाध्याय द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार ने पं. उपाध्याय को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,इस दौरान वरिष्ठ मगनलाल गादिया ने भी अपने विचार रखे। अंत में आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेश थापा ने माना,राजगढ़ नाका स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण बाद यहां से समस्त भाजपाईयों द्वारा राजगढ़ नाका पहुंचकर यहां पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने भारत माता एवं पं. दिनदयाल उपाध्याय के जयघोष लगाए। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री शांति वसुनिया,पार्षद रेखा शर्मा, दिपाली चौहान, संतोष सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पपीश पानेरी, मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया,भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिपेश बबलू सकलेचा, वरिष्ठ पार्षद पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, शोभा राकेश कटारा, रवि थापा, स्वीट गोस्वामी, स्मृति भट्ट, मीनू मकवाना, प्रकाश मेड़ा सहित बड़ी संख्या में

