कलेक्टर ने नवागांव स्कूल में कॉपी, पेन्सिल भेंट कर किया बच्चों से संवाद,

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ- मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम का प्रथम चरण आज 26 अगस्त 2017 शनिवार को आयोजित किया गया। स्कूल के लिए पंजीकृत वालेन्टियरो ने स्कूल में बच्चो से संवाद किया। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने मीडिल स्कूल नवागांव, पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन ने प्राथमिक स्कूल रंगपुरा में, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमना भिडे ने मीडिल स्कूल ढेकल बडी में बच्चों से संवाद किया एवं अन्य अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि भी स्कूलों में पहुॅचे तथा बच्चों से संवाद किया।
ग्राम नवांगांव के मीडिल स्कूल में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने जिले एवं जिले में खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने आये। प्रदेश के अन्य जिलो के खिलाडियों को पुष्पहार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश के अन्य जिलों खिलाडियों ने बच्चों को अपने प्रयासों एवं अनुभव के बारे में बताते हुए खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में शत-प्रतिशत मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने स्कूली बच्चों को कॉपी पेन्सिल, रबर, शापनर एवं टॉफी भेंट करते हुए कहा कि बच्चों बस इन वस्तुओं का आप ईमानदारी सें सही दिशा में उपयोग करोगे तो भविष्य में हर व्यक्ति आपके सम्मान में ताली बजायेगा और जिस तरह से आज हमने यहां उत्कृष्ट खिलाडियों को सम्मानित किया है आपका भी मंच पर सम्मान होगा। आप भी कडी मेहनत कर पढाई करो जो खेल आपको अच्छा लगता है उसे खूब खेलो एवं यदि आपके परिवार के सदस्य भी साक्षर ना हो, तो उन्हें भी पढाये। साक्षरता से इंसान का अपना भला-बुरा देखने का दृष्टि कोण बढ जाता है, जिससे वह ठगने वाले लोगो से बच सकता है। बालिकाओं को 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह नहीं करने एवं पढाई पूरी करने का सकंल्प दिलाया, कार्यक्रम में डीपीसी सर्वशिक्षा अभियान सहित जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक उपस्थित थे।
रेडियो एवं दूरदर्शन पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया संबोधित
मिल बांचे कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चोहान द्वारा बच्चों शिक्षको एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु  रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !