साज रंग द्वारा आयोजित रंग शिविर कल (20मई) से प्रारंभ ,,,छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा

JHABUA ABHITAK

अमित  शर्मा
झाबुआ। जिले की लोक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था साज रंग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 20 मई से 5 जून तक रंग शिविर का आयोजन स्थानीय थांदला गेट स्थित एकलव्य संस्कृति भवन में किया जाएगा।   जिसमें बाल प्रतिभाओं को निखारने हेतु नाटक, चित्रकला, संगीत एवं नृत्य आदि का प्रिक्षण दिया जाएगा। आयोजन को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही विभिन्न दायित्व सौपें गए है।
शिविर में नाटक के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी भरत व्यास एवं राजेश मिश्र, चित्रकला एवं क्राप्टर हेतु धर्मेन्द्र मालवीय ‘बाबा’, संगीत के लिए शैलेन्द्रसिंह राठौर, विपुल सारोलकर, राहुल बैरागी के साथ यग्ने मालवीय, शान राठौर एवं नृत्य का प्रिशिक्षण मुकेश बुंदेला द्वारा दिया जाएगा। संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष कमले पटेल एवं सचिव र्दान शुक्ला ने बताया कि रंग शिविर के दौरान प्रदशे एवं राष्ट्र स्तर पर ख्याति प्राप्त संजय महाजन गृहिणी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष नृत्य, जिसमें क्लासिकल, कत्थक नृत्यों का प्रिक्षण देंगे। इस हेतु श्री महाजन से आने की स्वीकृत ले ली गई है।
प्रवेश फार्म कार्यालय से प्राप्त करे----
संस्था के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र मालवीय ‘बाबा’ ने बताया कि जो भी इच्छुक पालक अपने बच्चों को शिविर में सहभागिता करवाना चाहते है वह प्रवे फार्म संस्था के थांदला गेट स्थित कार्यालय पर शाम 7 से रात्रि 9 बजे के बीच प्राप्त कर सकते है। संस्था द्वारा विगत 24 वर्षों से बालक-बालिकाओं में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने की अपील संस्था के संरक्षक यशवंत भंडारी, मनीष व्यास, शैलेष दुबे आदि द्वारा की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !