अमित शर्मा
झाबुआ-जिला कप्तान महेशचंद्र जैन जिले में जगह जगह खाटला बैठक कर रहे है और जनसमस्याओं से रूबरू हो रहे है इसी कड़ी में आज शाम पुलिस कप्तान बामनिया चौकी पर पहुचे और पत्रकारों और जनता दरबार से रूबरू हुए श्री जैन को नगर के पत्रकारों और जनता द्वारा नगर की समस्याओं से अवगत करवाया गया।
जिसमें मुख्य रूप से ट्रैफिक समस्या और अवैध धंदे एवम असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग की गयी। श्री जैन ने चौकी प्रभारी एवम पेटलावद थाना प्रभारी को सप्ताहभर के भीतर इन सारी समस्यों को हल करने की बात कही श्री जैन ने कहा बामनिया चौकी पर एक मोबाइल फ़ोन 24 घंटे रहेगा जिस पर आस पास के किसी भी अपराध की जानकारी देने पर तुरंत पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी। अगर किसी तरह से पुलिस द्वारा कोई लापरवाही बरती जाती है तो तुरंत मुझे सुचना करे।
पर्यावरण को लेकर उन्होंने कहा कि ट्री गार्ड के लिए जितना हो सके जनसहयोग जनता करे बाकि का खर्च पुलिस द्वारा वहन किया जायेगा।इस अवसर पर एसडीओपी आर आर अवस्या,थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी पल्लवी भाभर,चौकी हैडसाब चंद्रावत,तेरसिंह अखड़िया सहित नगर पत्रकार एवम आम जन उपस्थित थे।


