पुलिस अधीक्षक झाबुआ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जाकर कर रहे ग्रामीणों से संवाद ।। पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन पर बैठकर सीधे जनता से संवाद किया।।

JHABUA ABHITAK
                
अमित शर्मा झाबुआ अभीतक
झाबुआ=झाबुआ जिले के ग्राम चंद्रगढ़ थाना रायपुरिया में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनता के बीच संवाद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए व पुलिस अधीक्षक  का स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक ने समाज में व्याप्त विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सभी को जागरूक करने के लिए  महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि इन आयोजनों से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम जनता को  मंच प्रदान करते है जहां समाज की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सायबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को इंटरनेट से जुड़े खतरों के बारे में बताया और उन्हें सावधान रहने की सलाह दी। 
महिला सुरक्षा के  महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और 112 जैसी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उन्हें बिना किसी डर के पुलिस से मदद लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात जागरूकता पर भी के नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का महत्व बताया। इसके अलावा, उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ भी जागरूकता फैलाने की बात की और इसे एक गंभीर अपराध के रूप में देखा।
पुलिस अधीक्षक  ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने  उन्होंने कि हमें अपने बच्चों को कम से 12 वीं कक्षा तक अवश्य पढ़ना चाहिए और कम उम्र बच्चों की शादी नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और दहेज प्रथा पर  युवाओ में  नशे की लत पर भी चर्चा कर समझाया ।।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे ने आमजन को आगामी त्यौहार भगोरिया पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, डीजे का उपयोग न करने, शराब या अन्य किसी प्रकार के नशे का सेवन न करने हेतु जागरूक किया साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतिओ, दहेज दापा, भांजगढ़ी आदि के दुष्प्रभावों को बताते हुए इसे त्यागने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक झाबुआ श्री अखिलेश राय, थाना प्रभारी पेटलावद श्री दिनेश शर्मा, थाना प्रभारी रायपुरिया श्री जयसीराम बरडे, साइबर सेल प्रभारी निरी. दिलीप मौर्य, रक्षा सखी टीम, साइबर टीम, ग्रामीणजन, उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !