हाथीपावा की पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिए ‘एक अभिनव पहल’ का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने जनसहयोग की अपील की, पहाड़ियों पर वर्षाकाल के दौरान एक साथ रोपे जाएंगे 8 हजार 500 पौधे

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। शहर के हाथीपावा की पहाड़ियों को जंगल बनाने की पहल पुलिस विभाग द्वारा शहर की जनता के सहयोग से की जा रहीं है। इसी क्रम में आगामी वर्षाकाल के दौरान इन सूनी पड़ी पहाड़ियों पर एक साथ 8 हजार 500 पौधे रोपे जाने की कार्य योजना है, इस हेतु यहां 5 हजार 500 गड्ढ़ों में मिट्टी भरने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
इस कड़ी में शुक्रवार रात साढे 8 बजे स्थानीय पैलेस गार्डन पर हाथीपावा की पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिए ‘एक अभिनव पहल’ का आयोजन हुआ। जिसमें विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक महेचन्द्र जैन ने शामिल होकर पूरे शहर के लोगों से पर्यावरण प्रेम के इस कार्य में हद्रय से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक संस्थाओं के साथ राजनैतिक पार्टियों से जुड़े लोगों, पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर अपने हाथ खड़े कर इस कार्य में अपने पूरे सहयोग हेतु सहमति जताई गई। इस सहयोग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी यावंत भंडारी, वरिष्ठ अभिभाषक दिने सक्सेना, केव इंटरनेनल स्कूल के संचालक एवं पर्यावरणविद् ओमजी शर्मा, जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौर भी उपस्थित थे। संचालन करते हुए सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने कार्यक्रम के उद्देय पर प्रकाश डाला एवं प्रदीप रूनवाल ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए किए जाने इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रसां की।

यदि हम स्वयं गड्ढ़े भरेंगे, तो अपनत्व का भाव आएगा----
अंत में अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शहर के नागरिकों के सहयोग से हाथीपावा की पहाड़ियों को हरा-भरा करने का संकल्प लिया गया है। इसी के तहत यहां एक साथ 8 हजार 500 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत अब तक पहाड़ियों पर 5 हजार 500 गड्ढों में मिट्टी भी भरी जा चुकी है, शेष गड्ड़ों में आने वाले रविवार को सुबह 7 बजे पहाड़ियों पर श्रमदान करना मिट्टी भरना है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी एक साथ मिलकर गड्ढ़ां में मिट्टी भरेंगे, तो हमारे मन में अपनत्व का भाव आएगा। पौधे लगाना आसान है, लेकिन हम उसकी नियमित देखरेख एवं उन्हें बचाने का कार्य भी करे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जन सहयोग से हाथीपावा की पहाड़ी तक जाने वाले मार्ग का भी पक्का निर्माण कर दिया गया है।
पूर्वजों की याद में लगा सकते है पौधे-----
इस अवसर पर उन्होंने निराा व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि यहां पुलिस विभाग को गड्ढ़े खोदने के कार्य में करीब 5 महीने का समय हो चुका है, लेकिन लोगों का भरपूर समर्थन इस कार्य में नहीं मिल रहा है। उन्होंने आा व्यक्त की कि यदि हम सभी मिलकर पहाड़ियों पर 8 हजार से अधिक पौधे रोपते है, तो सूनी पहाड़ी जंगल के रूप में तब्दील हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर का कोई भी व्यक्ति यहां अपने पूर्वजों की याद में भी पौधा लगाना चाहता है, तो लगा सकता है एवं पौधे पर उनके नाम की प्लेट भी लगा सकता है।
पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था
साथ ही आगे कहा कि यदि एक व्यक्ति एक पौधे से जुड़े तो निशचित ही बारि में यहां नजारा सुंंदर होगा। पौघारोपण के बाद उन्होंने देखरेख के लिए 8 सुरक्षा गार्ड तैनात करने की भी बात कहीं। साथ ही यहां पिकनिक या पार्टी मनाने के लिए आने वाले लोगां के लिए शेड बनाने की योजना से भी अवगत करवाया एवं बताया कि यहां 2-3 हजार पौधे उन प्रजातियों के भी होंगे, जो प्रायः जंगल में पाए जाते है। इसके साथ फलदार पौधे भी प्राथमिकता से लगाए जाएंगे। यहां पक्षियों के लिए आश्रय स्थल भी बनेगा।
झाबुआ को भी स्वच्छता के मामले में दे में प्रथम स्थान पर लाएंगे
जिले की बिल्डींगों पर हो तिरंगा रंगों में पुताई
पुलिस अधीक्षक ने अपनी इच्छा जाहिर की कि वह चाहते है कि झाबुआ जिले की सभी बिल्डींग तिरंगा रंग से पोती है, तो पूरे जिले का दृय देभक्तिमय नजर आएगा। इसके लिए उन्होंने उपस्थितजनों से अपील कि की आने वाले समय में  वेस्वयं तथा दूसरे लोगों को प्रेरित करे कि वह जब भी अपने घरों में रंगाई-पुताई का कार्य करे, तो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में मकान पुतवाएं जाए। अंत में उन्होंने अपनी बात का समापन इन पंक्तियों से किया कि  ‘आओ हम एक गड्ढ़े में पौधे लगाकर उसमें मिट्टी भरे, झाबुआ की पहाड़ियों को देश में स्थान दिलवाएं’।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !