शहर में प्रतिवर्ष दो भव्य कार्यक्रम किए जाने का लिया गया निर्णय,आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट की त्रेमासिक बैठक का हुआ आयोजन

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ की त्रेमासिक बैठक का आयोजन स्थानीय पैलेस गार्डन पर गुरूवार रात को हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ का गठन करने के साथ सेवा प्रकल्प की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी व्यक्त किए। साथ ही निर्णय लिया गया कि शहर में प्रतिवर्ष दो भव्य कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा किए जाएंगे।
बैठक के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन एवं ट्रस्ट के आय-व्यय का ब्यौरा संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर ने प्रस्तुत किया। पश्चात् संबोधित करते हुए ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यावंत भंडारी ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देषय सेवा एवं परमार्थ के कार्य करना है, जिसमें वह हमेशा अग्रणी रहता है। निरंतर ट्रस्ट द्वारा इस संबंध में विभिन्न गतिविधियां की जाती है। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट से जुड़ रहे नवीन सदस्यों से कहा कि आप संस्था से तन-मन से जुड़े एवं सेवा तथा परमार्थ के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता करे।
स्थायी कामों की ओर अधिक ध्यान देना है
संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर ने कहा कि ट्रस्ट ने पिछले वर्ष अब तक 42 श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से दिवंगतों को सच्चे श्रद्धासुमन अर्पित किए है। हम अस्थायी काम तो करते ही है, लेकिन स्थायी काम की ओर भी ध्यान दे, ताकि ट्रस्ट की पहचान सदैव शहर में बनी रहे। इसी क्रम में समर्पण भोजनशाला का भी सफल संचालन संस्था द्वारा किया जा रहा है।
महिला प्रकोष्ठ का किया गया गठन
इस अवसर पर ट्रस्ट की महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से संयोजक श्रीमती कुंता सोनी एवं सचिव चंचला सोनी को बनाया गया। इसके साथ ही सेवा प्रकल्प की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष अजय रामावत द्वारा उपाध्यक्ष आोक शर्मा एवं प्रकाचन्द्र जैन, सचिव पूर्व की तरह ही रविराजसिंह राठौर, संरक्षक सुधीर कुवाह, मीडिया प्रभारी सुनील चौहान को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जेएल केलवा रहेंगे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा दो नए सदस्य मनोज राठौर एवं अनिल कटकानी का भी ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया गया।
हर माह होगी बैठक
इस अवसर पर तय किया गया कि ट्रस्ट की त्रेमासिक बैठक के अलावा प्रतिमाह भी बैठक आयोजित होगी।  जिसमें संस्था द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं गतिवधियों पर विचार-विर्मा कर उन्हें अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही इस दौरान सभी की सहमति बनी कि शहर में प्रतिवर्ष दो बड़े कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा किए जाएंगे।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य विरेन्द्रसिंह ठाकुर, एचसी टेलर, श्री सोनी, रणछोड़लाल राठौड़, लक्ष्मीकांत सोनी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, विष्णु व्यास, ट्रस्ट की आजीवन अध्यक्ष श्रीमती वंदना व्यास, सीमा चौहान, हसमुति परिहार आदि भी उपस्थित थी। संचालन संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर ने किया एवं आभार सेवा प्रकल्प के नव मनोनीत संरक्षक सुधीर कुवाह ने माना।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !