अमित शर्मा
झाबुआ -स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक एवं संगठन के अध्यक्ष डॉ एल एस राठौर, डॉ लोकेश दवे, डॉ चारुलता दवे, डॉ अरविन्द दातला, डॉ विजय हाडा एवं संस्था प्रमुख शैलेंद्र राठौर द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक बच्चे को हृदय रोग एक को फटा तालु दो बच्चो को नाईट ब्लाइंडनेस और लगभग बिस बच्चे स्काबिज नामक चर्मरोग से पीड़ित पाये गए जिन्हें तत्काल दवाई प्रदान की गयी। हृदय रोग और फटे तालु वाले बच्चो को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से शीघ्र ही सर्जरी हेतु इंदौर भेजा जाएगा।
स्वास्थ परिक्षण के साथ ही लैब तकनीशियन जयसिंग परमार द्वारा सभी बच्चो का ब्लड ग्रुप की भी जाँच की गयी।
स्वास्थ परिक्षण के दौरान डॉ राकेश नायक,डॉ इरफ़ान खान, डॉ वरुण वैरागी,डॉ हिमांशु द्वारा अपनी सेवाएं दी गयी।


