अमित शर्मा
झाबुआ-- आई.सी.डी.एस परियोजना झाबुआ अन्तर्गत स्वीकृत 49 नवीन आंगनवाडी केन्द्रों में आंगनवाडी कार्यकत्र्ता/सहायिका के पदो कि पूर्ति के लिए 3 नवंम्बर 2016 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदक कार्यालय आई.सी.डी.एस परियोजना झाबुआ से संपर्क कर कार्यालयीन समय 10.30 से 5.00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय झाबुआ में संपर्क कर सकते है।


