"मप्र स्थापना दिवस" कार्यक्रम डीआर पी लाइन में आयोजित होगा ,अपर कलेक्टर कपसे ने अधिकारियों को सौपे दायित्व

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ -जिले में मध्यप्रदेष के स्थापना दिवस 1 नवंबर को मध्यप्रदेष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। षासन से प्राप्त निर्देषानुसार स्थापना दिवस का कार्यक्रम गरिमामयी ढ़ंग से मनाने के लिए जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, नगर पंचायत, नगरपालिका स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधितो को निर्देषित किया गया है।
जिला स्तर पर मध्यप्रदेष स्थापना दिवस का कार्यक्रम स्थानीय डीआरपी लाईन के मैदान पर आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 10.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री  जी के संदेष का वाचन किया जाएगा। प्रातः 10.55 बजे संकल्प का वाचन किया जाएगा। पूर्वान्ह 11.00 बजे मध्यप्रदेष गीत का गायन होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनो पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। स्थापना दिवस को गरिमामय ढंग से बनाने के लिए प्रभारी कलेक्टर दिलीप कपसे ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दायित्व सौपे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !