अमित शर्मा
पुलिस लाईन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड में आज प्रातः परेड फालिन, सलामी परेड, शहीद नामावली का नाम वाचन, शहीद स्मारक पर रीथ अर्पण, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण, परेड द्वारा शोक शस्त्र की कार्यवाही, परेड को उल्टा शस्त्र की स्थिति में शहीद स्मारक के दाहिने-बांये से धीमी चाल में गुजारने एवं परेड विसर्जन कीया गया ।
झाबुआ पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में विधायक शांतिलाल बिलवाल ,जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया , जिला पंचायत सीइओ अनुराग चौधरी ,एडीएम दिलीप कापसे, समाज सेवी राजेश नागर एव नीरज राठौर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण ने शहीदों को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
इनका कहना हे --
एडिशनल एसपि सीमा अलावा ने बताया की प्रतिवर्ष इस दिन (21 ऑक्टोबर ) को गत् वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर देश के लिये बलिदान देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते हैं। विगत् वर्ष में 434 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्तव्य पर देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी थी।
जनप्रतिनिधि एव अधिकारीगण




