अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज 21 अक्टूबर को जिला जल उपभोक्ता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सक्सेना ने की। बैठक में जिले के तालाबों में संग्रहित जल को उपयोग करने पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी तालाबों में पेयजल के लिए आवश्यक जल आरक्षित करने के बाद किसानो को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवायें।
पेटलावद सीएमओ को बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया कि पेयजल की बकाया राशि 23 लाख रूपये में से 10 लाख रूपये एक मुश्त जल संसाधन विभाग को एक सप्ताह के अंदर भुगतान करना सुनिश्चित करे।
ई.ई जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि पेयजल के लिए आरक्षित पानी में से किसी भी किसान द्वारा पानी की चोरी नहीं की जाये यह सुनिश्चित करे। ऐसे किसान जो सिंचाई के लिए पानी लेते है, उनसे सिंचाई शुल्क वसूल किया जाये। जिन किसानो की जमीन तालाब के कमाण्ड क्षेत्र में है उन्हें तालाब/नहर से पानी लेने के लिए स्वीकृति पत्र जारी करे। जिन किसानो की जमीन कमाण्ड क्षैत्र में नहीं है, उन्हें नहर के पानी के भरोसे बुआई नहीं करने के लिए समझाईश दे, ताकि पानी चोरी करने की समस्या उत्पन्न ना हो जिन किसानो के अपने स्त्रोत है वह फसल बोये इसके लिए जल संसाधन विभाग, एमपीईबी, पटवारी एवं कृषि विभाग की टीम जाकर किसानो को समझाईश दे। कमाण्ड एरिया को प्रदर्शित करने के लिए ग्राम पंचायतों में नक्शा बनाकर बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाये।
10 नवंम्बर से छोडा जाएगा पानी------
बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि किसानो को सिंचाई करने के लिए तालाबों से नहरो में पानी 10 नवम्बर से छोडा जाएगा। जल संसाधन विभाग की जल उपभोक्ता समितिया ऐसे स्थानो की सूचना सिंचाई विभाग कृषि विभाग के अधिकारियों को दे। जहाॅ पर किसानो द्वारा नहर के पानी की चोरी की जाती है।
3.60 मि.घन मीटर पानी पेयजल के लिए आरक्षित------
नगरीय पेयजल प्रदाय हेतु संस्थाओं की मांग अनुसार झाबुआ, थांदला, पेटलावद एवं रायपुरिया में पेयजल वितरण हेतु 3.60 मि.घन मीटर पेयजल आरक्षित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय अनुसार झाबुआ शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए धमोई तालाब में 1.98 मि.घन मीटर, गुलाब पुरा तालाब में 0.42 मि.घन मीटर, रायपुरिया के लिए पंपावती तालाब में 0.25 मि.घन मीटर, पेटलावद के लिए चोर बोराली तालाब में 0.35 मि.घन मीटर, थांदला के लिए शिवसागर तालाब में 0.60 मि.घन मीटर पानी पेयजल के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया।माही क्षेत्र के किसानो को स्पिं्रक्लर प्राथमिकता से दे
बैठक में एडीएम श्री दिलीप कपसे ई.ई. जल संसाधन विभाग श्री अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री त्रिवेदी सहित जल उपभोक्ता समितियों के अध्यक्ष सदस्य एवं संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।



