अमित शर्मा
झाबुआ। शालेय राज्य स्तरीय बेडमिंटन एवं एथेलेटिक्स चयन स्पर्धा 14 से 18 अक्टूबर तक भोपाल एवं मंदसौर में आयोजित हुई। जिसमें षासकीय कन्या उमा विद्यालय झाबुआ की 3 छात्राओं का चयन आगामी स्पर्धा हेतु हुआ है। उक्त छात्राओं ने दोनो स्पर्धाओं में उत्कृश्ट प्रदर्षन करते हुए जिले का नाम रोषन किया है। छात्रा अंषु का चयन एथेलेटिक्स एवं सानिया तथा आषा का चयन बेडमिंटन स्पर्धा में हुआ। इस हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीमती षकुंतला डामोर, कन्या उमा विद्यालय के प्राचार्य आरपी वर्मा, जिला क्रीडा प्रभारी कुलदीप धाबाई, संस्था व्यायाम षिक्षक अब्दुल सत्तार खान, योगेष गुप्ता, नरेष पुरोहित, मनोज पाठक सहित संस्था के समस्त स्टाॅफ ने हर्श व्यक्त करते हुए आगामी स्पर्धा हेतु षुभकामनाएं प्रेशित की है।


