अमित शर्मा
झाबुआ। विष्व हिन्दू परिशद् धर्म प्रसार विभाग की जिला स्तरीय बैठक रविवार को दोपहर साढ़े 12 बजे स्थानीय सुखदेव विहार काॅलोनी स्थित श्री भुवनेष्वर महादेव मंदिर पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता विहिप धर्मप्रसार के जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज एवं जिलाध्यक्ष रमेष निनामा ने की। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 3 नवंबर को षहर के समीपस्थ ग्राम नवागांव में जिला स्तरीय सम्मेलन एवं भंडारे का भव्य कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही 13 से 22 नवंबर तक पूरे जिले में हिन्दू चिंतक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संपूर्ण जिले के विहिप धर्म प्रसार विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनके द्वारा इन दोनो बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए एवं आवष्यक निर्णय लिए गए। विहिप धर्म प्रसार जिला प्रमुख खुमसिंह महाराज ने बताया कि 3 नवंबर को रात्रि 7 बजे से ग्राम नवागांव में धर्म प्रसार के जिला मंत्री राजू निनामा के निवास के बाहर जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता षामिल होंगे। अतिथियों के रूप में प्रदेष स्तरीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। समापन पर विषाल भंडारा होगा।
घर-घर किया जाएगा संपर्क------
जिलाध्यक्ष निनामा ने बताया कि 13 से 22 नवंबर तक चलाए जाने वाले हिन्दू चितंक अभियान के तहत जिले में प्रत्येक हिन्दू के घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया जाएगा एवं हिन्दूओं को एकरूपता में हमेषा बंधे रहने का आव्हान किया जाएगा। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। संचालन धर्म प्रसार विभाग के जिला मंत्री राजू निनामा ने किया एवं आभार रामाजी खराड़ी ने माना


