अमित शर्मा
झाबुआ । जिला पेंषनर एसोसिएषन के जिला अध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेष सरकार द्वारा सातवे वेतनमान के तहत प्रदेष के कर्मचारियों के वेतन को संषोधित करने में 2.57 के सूत्र को लागू किया जारहा है लेकिन पेंषनर्स की पेंषन को संषोधित करने में 2..42 के सूत्र को अपनाया जारहा है । प्रदेष सरकार के इस भेदभाव निर्णय से प्रदेष के लाखो पेंषनरांे के साथ ही जिले भर के पेंषनरों में भी व्यापक असंतोष व्याप्त है । प्रदेष सरकार के इस भेदभावपूर्ण मंषा, मंतव्य तथा निर्णय के विरोध में जिले भर के पेंषनरों द्वारा आन्दोलन के प्रथम चरण में प्रदेष पेंषनर एसोसिएषन भोपाल के आव्हान पर जिला मुख्यालय पर 22 अक्तुबर को एक दिवसीय धरना आन्दोलन आयोजित किया जावेगा। पेंषनर एसोसिएषन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौर के अनुसार शासन की इस भेदभावपूर्ण नीति से सबसे कम पंेषन पाने वाले पेंषनर को प्रतिमाह 1022 से लेकर 20 हजार पेंषन पाने वालों को 3750 रुपये का प्रतिमाह का आर्थिक नुकसान होगा तथा आगे चल कर फिर महंगाई भत्ते की धनराषि का भी नुकसान होगा । उन्होने जिले के पेंषनरों से आव्हान किया है कि 22 अक्तुबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना आन्दोलन में अधिक से अधिक संख्या मे सहभागी होकर आंदोलन को सफल बनावें। इस अवसर पर रैली निकाल कर कलेक्टर झाबुआ के माध्यम से प्रदेष के मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जावेगा।


