आधा गिलास पानी अभियान’ के तहत विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां तेज, 16 नवंबर को जुटेंगे लगभग 5000 प्रतिभागी

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा झाबुआ अभीतक 
दौलत गोलानी की रिपोर्ट 
झाबुआ। शारदा समूह झाबुआ एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान तथा सामाजिक महासंघ के विशेष सहयोग से आगामी 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को प्रातः 9 बजे जल संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। केशव इंटरनेशनल स्कूल बाडकुआ (झाबुआ) में आयोजित होने वाले इस ‘आधा गिलास पानी अभियान’ के माध्यम से ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा गया है।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं जनजातीय नायक स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के संदेश "जल, जंगल, जमीन हमारा है, हम ही इसकी रक्षा करेंगे" से प्रेरित इस महाअभियान के प्रमुख उद्देश्य निर्धारित किए गए है। जिसमें पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकना, विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना, परिवार और समाज में जल बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आवश्यकता अनुसार ही जल लेने की आदत का निर्माण करना है।
*आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां और सुव्यवस्थित प्रबंधन:* - हजारों प्रतिभागियों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रहीं है। कार्यक्रम को अनुशासित और सफल बनाने के लिए सूक्ष्म स्तर पर कार्य विभाजन किया गया है।विशाल मैदान में हजारों विद्यार्थियों और नागरिकों के व्यवस्थित बैठने और खड़े होने के लिए विशेष ग्राउंड लाइनिंग की जा रहीं है। पूरे परिसर को अलग-अलग ब्लॉक्स और सेक्टरों में बांटा गया है, ताकि विश्व रिकॉर्ड के मानकों के अनुरूप सटीक गणना और अवलोकन हो सके। भीड़ प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों एवं स्टाफ की ड्यूटी पृथक-पृथक निर्धारित की गई है। प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग से प्रभारी शिक्षक नियुक्त किए गए है, जो विद्यार्थियों के प्रवेश, निर्गम और शपथ के दौरान अनुशासन सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, अतिथियों, मीडियाकर्मियों और आम नागरिकों के लिए भी अलग से बैठने और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल टीम), ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड सिस्टम) और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रहीं है। आयोजन समिति जिले के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों से सतत् संपर्क कर रहीं है और आम नागरिकों से अपील की है कि वे "जल बचाएं, भविष्य बचाएं" के संकल्प के साथ 16 नवंबर को प्रातः 9 बजे केशव इंटरनेशनल स्कूल, बाडकुआ पहुंचकर इस ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बनें ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !