अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= जिला चिकित्सालय झाबुआ से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली झाबुआ में एक गंभीर प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें झाड़ फूक करने वाले द्वारा गर्म सुई से दागकर अमानवीय ढंग से इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है। फरियादी बताए अनुसार वह जयश सोलंकी के पास ग्राम जालद गया, जहाँ आरोपी ने दीपक जलाकर पतली सुई गर्म की और बच्ची के शरीर पर चार स्थानों पर दाग दिया। इसके बाद भी बच्चों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि तबीयत और बिगड़ गई। फरियादी ने बच्चों को तत्काल झाबुआ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर हालत में उपचार हेतु भर्ती किया।
डॉक्टर द्वारा की गई प्राथमिक जांच व जिला चिकित्सालय द्वारा दी गई लिखित सूचना के आधार पर आरोपी जयश सोलंकी निवासी ग्राम जालद, थाना कतवारा, जिला दाहोद (गुजरात) के विरुद्ध भारतीय न्यायदंड संहिता की धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। घटना का स्थल गुजरात राज्य के अंतर्गत आता है, अतः यह प्रकरण जीरो पर दर्ज कर, समस्त दस्तावेज पुलिस अधीक्षक, जिला दाहोद, गुजरात राज्य को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल ने बताया कि संदीप पिता सोमला, निवासी भुराघाट फलिया परवट विकासखंड झाबुआ का जन्म 31 जुलाई 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामा में हुआ था।
पार्वती पिता हुमला गुंडिया, निवासी आंबाखोदरा विकासखंड झाबुआ, का जन्म 29 फरवरी 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा में हुआ था।
डेनियल पिता सागर सिंगाड, निवासी गोपालपुरा हवाईपट्टी फलिया विकासखंड झाबुआ, का जन्म 30 जून 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिटोल में हुआ था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय बीएमओ, आशा कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर्स एवं संबंधित बीसीएम को बुलाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम.एल. मालवीया को भर्ती बच्चों के उपचार पर सतत निगरानी रखने तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चोपड़ा को बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार ध्यान देने के निर्देश दिये गए। साथ ही जिस बडवा ने बच्चों को दागा, उसके विरुद्ध थाना झाबुआ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वर्तमान में तीनों बच्चे जिला चिकित्सालय झाबुआ में चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित हैं। स्वस्थ होने पर उन्हें शीघ्र ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
इनका कहना है ====
मामला संज्ञान में आया हे
एफआईआर दर्ज कर ली है आगे की कार्यवाही की जा रही हे ।
श्री शिव दयाल
पुलिस अधीक्षक झाबुआ
=================================

