सर्वोदय कला मंडल की 6 दिवसीय गरबा कार्यशाला का हुआ समापनसेवाभावी गणमान्यजनों का किया गया सम्मान, देशभक्ति थीम पर सजा सर्वोदय कला मंडल का गरबा पांडाल

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)

दौलत गोलानी (जिला संवाददाता)
झाबुआ। सर्वोदय कला मंडल द्वारा 15 से 20 सितंबर तक 6 दिवसीय निःशुल्क गरबा क्लासेस का आयोजन स्थानीय हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित केशव विद्यापीठ प्रांगण में किया गया। जिसमें शहर के करीब 50 प्रतिभागी बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण युवा कलाकार मुकेश बुंदेला ने दिया।

कार्यशाला का समापन 20 सितंबर रविवार रात 9 बजेे हुआ। समापन पर सर्वोदय कला मंडल ने बुनियादी हाईस्कूल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका संचालन करते हुए सर्वोदय कला मंडल के वरिष्ठ सदस्य दर्शन शुक्ला ने बताया कि मंडल द्वारा सत्त 44 वर्षों से बुनियादी हाईस्कूल मैदान पर नवरात्रि महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। कोविडकाल में भी मंडल ने माताजी की प्रतिमा स्थापित कर छोटे स्तर पर गरबों का आयोजन रखा। इस वर्ष गरबा पांडाल, मंच एवं माताजी के प्रतिमा स्थल को तिरंगा आकृति में सजाया गया है। पांडाल के चारो ओर आत्मनिर्भर भारत एवं स्वेदशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने के बेनर-फलेक्स आदि भी लगेंगे। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के संयोजक ओम शर्मा ने बताया कि सर्वोदय कला मंडल झाबुआ का सबसे पुराना मंडल होकर मैं भी इस मंडल से वर्षों से जुड़ा हुआ है। मंडल से जुड़े सभी युवा सक्रिय होकर माताजी का नवरात्रि महोत्सव पूरे उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाते आ रहे है। 6 दिवसीय कार्यशाला में जो गरबे की पेटर्न एवं स्टाईल प्रतिभागियों ने प्रशिक्षक से सीखी है, उसका वह नवरात्रि महोत्सव में गरबा आयोजन के दौरान प्रस्तुतिकरण करे।
इनका किया गया सम्मान
कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत के संयोजक ओम शर्मा, केशव विद्या पीठ प्राचार्य वंदना नायर, गरबा प्रशिक्षक मुकेश बुंदेलादेला एवं झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष नागर का सर्वोदय कला मंडल के सदस्यों में आशीष चतुर्वेदी, मुकेश पाटीदार, अमित शर्मा, जयेश पटेल, निखिलेश नामदेव, सचिन जोशी, लोकेश सावलानी आदि ने माता रानी का दुपट्टा पहनाकर एवं महादुर्गाजी की तस्वीर और आमंत्रण-पत्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम के अंत में आभार मंडल के वरिष्ठ सदस्य आशीष चतुर्वेदी ने व्यक्त करते हुए बताया कि 22 सितंबर, सोमवार सुबह 9 बजे सर्वोदय कला मंडल द्वारा बैंड-बाजों और ढोल-ताशों के साथ शहर में चल समारोह निकालकर माताजी की प्रतिमा स्थापना बुनियादी हाईस्कूल परिसर में की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रिकालीन माताजी की आरती-प्रसादी के साथ 10 दिनों तक 1 अक्टूबर तक सत्त रात्रि में डांडिया गरबा रास एवं फरता रास का आयोजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !