“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत महिलाओं से स्वास्थ्य जांच कराने की "कलेक्टर" ने की अपील

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= भारत सरकार द्वारा महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता को केंद्र में रखकर प्रारंभ किए गए “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को किया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक देशभर में चलाया जा रहा है।
           इस अभियान के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा उनके समग्र स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।
            कलेक्टर नेहा मीना ने आज भीली में जिले की समस्त महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी माता-बहनों, बेटियों एवं किशोरियों को इस अभियान का लाभ अवश्य उठाना चाहिए और अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अभियान शिविर में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कराना चाहिए।
            कलेक्टर ने आगे कहा कि हमारे देश और समाज की प्रगति, नारी शक्ति के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इनका लाभ उठाया जा सकता है।
             अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार, किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की जांच, परामर्श और उपचार, आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी जागरूकता, महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य, दंत रोग एवं मोतियाबिंद की पहचान एवं उपचार, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग और उपचार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !