जिला संवाददाता दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई झाबुआ द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में गरबा रास उल्लास का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें इकाई की समस्त मातृ शक्तियों ने मां शैलपुत्री की 51 दीपकों से आरती की और माता रानी की आराधना की। माता के आगमन के उपलक्ष में सभी बहनों ने हर्षाेल्लास के साथ गरबा नृत्य किया। कई तरह की धार्मिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। लक्की ड्रा भी खोले गए।
आयोजन में सभी बहनों ने पारंपरिक परिधानों को महत्व दिया। आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चला। जिसमें मुख्य आकर्षण सेल्फी कॉर्नर एवं कई तरह के प्रॉप्स का समावेश किया गया। साथ ही कई तरह के फरियाली व्यंजनों का सभी बहनों ने लुत्फ उठाया। आयोजन शहर के मध्य स्थित शांति निकेतन गार्डन में हुआ। कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष सुनीता बाबेल, जिला प्रभारी अंजू सोनी एवं विजया एन बजाज, जिला सचिव आशा कटारिया, नगर अध्यक्ष ऋतु सोडाणी, नगर उपाध्यक्ष डॉ. शैलू बाबेल, नगर सचिव मीना सोनी, नगर कोषाध्यक्ष अर्चना माहेश्वरी, ज्योति पोरवाल, नीता सोनी, विधि धारीवाल, लाली सोनी, प्रतिज्ञा अरोरा, रेखा माहेश्वरी, .श्यामल अरोरा, निशी जखेटिया, परी गादिया, कल्पना सकलेचा, वर्षा सोनी, सोनल बाबेल, उषा बाबेल, ज्योति रांका, नीता मेहता, हंसा कोठारी, संध्या माहेश्वरी, वीणा बांगड़, दीपा सोनी, मेघा बांगड़, बरखा सोनी, नेहा संघवी, रीना बांगड़, रिया अजमेरा, संगीता जाखेटिया, श्रुति सकलेचा, किरण अजमेरा आदि उपस्थित थी। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं ने भी माता रानी के गरबा आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतु सोडानी ने किया एवं आभार डॉ. शैलू बाबेल ने माना।

