सर्वोदय कला मंडल का होगा 44 वां शारदेय नवरात्रि महोत्सव का आमंत्रण पत्रिका का विमोचन हुआ।।अतिथियों, युवा, मातृ शक्ति एवं बच्चों ने मिलकर किया गरिमामय विमोचन ।। "आत्मनिर्भर भारत एवं देशभक्ति थीम" पर सजेगा गरबा पंडाल ।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। सर्वोदय कला मंडल (उत्कृष्ट मित्रों की विशिष्ट श्रृंखला) द्वारा शारदेय नवरात्रि महोत्सव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर, बुधवार रात 8 बजे से स्थानीय विवेकानंद कॉलोनी में बुनियादी हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें तय किया गया कि इस वर्ष का शारदेय नवरात्रि महोत्सव ‘आत्मनिर्भर भारत एवं देशभक्ति थीम’ पर गरबा पांडाल सजेगा। महादुर्गाजी के आगमन पर भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। गरबा पांडाल में विशेष परिधानों में डांडियों से गरबे खेले जाने के साथ बच्चों के लिए गरबे एवं बड़ों हेतु फरता रास का भी आयोजन होगा। नवरात्रि महोत्सव की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन अतिथियों, युवाओं, मातृ शक्तियों एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से किया।

आयोजित बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत, प्रसिद्ध उद्योगपति मनोज भाटी, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षाविद् रविन्द्रसिंह सिसौदिया, सर्वोदय कला मंडल के परामर्शदाता सुधीर तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार मंचासीन रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम महादुर्गाजी की सुंदर तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत सर्वोदय कला मंडल के युवा सदस्यों में अमित शर्मा, योगेश रायपुरिया, लोकेश सावलानी, जसवंत चौहान, संजय माहेश्वरी, ओम सावलानी, हितेष पंवार, अजय माहेश्वरी, दीपक कटारिया, रवि पिपलोदिया, मनीष बारिया, संदीप पंवार, यतिन्द्र राठौर आदि ने पुष्पमालाओं से किया। 
स्वागत उद्बोधन मंडल के वरिष्ठ सदस्य दर्शन शुक्ला ने देते हुए बताया कि शहर में सर्वोदय कला मंडल सबसे पुराना मंडल होकर इस वर्ष सत्त 44 वां नवरात्रि महोत्सव का आयोजन बुनियादी हाईस्कूल मैदान पर किया जाएगा। झाबुआ का यह मंडल ऐसा है जिसमें सभी युवाओं के साथ मातृ शक्तियां, वरिष्ठजन भी सदस्य के रूप में शामिल है। सर्वोदय कला मंडल के पांडाल में प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि 9 बजे माताजी की आरती-प्रसादी पश्चात् विशेष परिधानों में गरबे खेलने का आनंद विवेकानंद कॉलोनी, सुखदेव विहार कॉलोनी, लक्ष्मीनगर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिद्धेश्वर कॉलोनी, ग्रीन गोल्ड कॉलोनी के साथ संपूर्ण शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से हर आयु वर्ग के गरबा प्रेमी विशेष परिधानों मंे सजकर गरबा खेलने के लिए आते है। माताजी की आरती-प्रसादी पश्चात् पहले बच्चों के गरबे होते है। उसके बाद बड़ों के गरबों में पांरपरिकता अनुसार डांडियों से विशेष परिधानों में गरबे खेले जाने के साथ फरता रास का आयोजन भी गरबा प्रांगण में होता है। प्रतिदिन समय पर माताजी की आरती-प्रसादी के साथ निर्धारित समय पर गरबे आरंभ होकर समापन भी समय पर किया जाता है। यह मंडल शहर का सबसे पुराना मंडल होकर सत्त 43 वर्षों से सर्वोदय कला मंडल नवरात्रि महोत्सव मनाता आ रहा है।
आत्मनिर्भर भारत की थीम पर सजेगा गरबा पांडाल
बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित सामजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर ने बताया कि सर्वोदय कला मंडल उत्कृष्ट मित्रों की विशिष्ट श्रृंखला होकर इसमें सभी सदस्य सेवाभावी एवं नवरात्रि महोत्सव के दौरान तन-मन-धन से अपना सहयोग प्रदान करते है। जिससे आयोजन को भव्यता मिलने के साथ पारंपारिक रूप से यहां गरबों का आयोजन होता है। गरबों के दौरान केवल भगवान के भजन एवं गीत ही गाए जाना चाहिए। फिल्मी एवं अश्लील गीतों और परिधानों से माहौल बिगड़ता है, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाएं। बैठक का संचालन करते हुए सर्वोदय कला मंडल के वरिष्ठ सदस्य आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष गरबा पांडाल को आत्मनिर्भर भारत थीम पर ‘स्वदेशी अपनाओं, देश को मजबूत बनाओ’ के फलेक्स-बेनर आदि से पाटने के साथ आमंत्रण-पत्रिकाओं मंे भी महादुर्गाजी की सुंदर तस्वीर के साथ देशभक्ति थीम पर प्रकाशित करवाई गई है।
आमंत्रण-पत्रिकाओं का हुआ विमोचन
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षाविद् रविन्द्रसिंह सिसौदिया ने बताया कि उनका इस मंडल और बुनियादी हाईस्कूल से बचपन का नाता रहा है। आपने कहा कि प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रि में माताजी की आरती-प्रसादी में सभी भक्तजन समय पर पधारकर अधिकाधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। सर्वोदय कला मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार ने सभी से महादुर्गा, भगवान श्रीराम एवं भारत माता के जयघोष लगवाते हुए मंडल को पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कहीं। इस दौरान मंडल के कोषाध्यक्ष जयेश पटेल एवं मुकेश पाटीदार ने मंडल के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बाद नवरात्रि महोत्सव की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन अतिथियों, मातृ शक्तियों, युवाओं एवं बच्चों ने मिलकर गरिमामय रूप से किया। प्रशिक्षक के रूप में मुकेश बुंदेला ने जानकारी प्रस्तुत की।
29 सितंबर को होगा महाआरती-महाप्रसादी का आयोजन
सर्वोदय कला मंडल के निखिलेश नामदेव एवं मुकेश पाटीदार ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर, सोमवार से शुरू होकर 1 अक्टूबर, बुधवार तक चलेगा। प्रथम दिन 22 सितंबर को सुबह 9 बजे ढोल-ताशो के साथ चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माताजी की प्रतिमा बुनियादी हाईस्कूल के सामने पांडाल में विराजमान की जाएगी। प्रतिदिन माताजी की आरती रात 9 बजे से होकर प्रसादी वितरण पश्चात् फरता रास एवं गरबा रास का आयोजन शुरू होगा। फरता रास हेतु डांडिया आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। 29 सितंबर, सोमवार रात 9 बजे से माताजी की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। 1 अक्टूबर को रात्रि जागरण एवं अलसुबह चल समारोह निकालकर माताजी की प्रतिमा का विजर्सन किया जाएगा। सर्वोदय कला मंडल ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की धर्मप्रेमी जनता से नवरात्रि महोत्सव अंतर्गत आयोजित सभी धार्मिक आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में पधारकर लाभ लेने हेतु अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !