कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में झाबुआ जिला फॉर्मर रजिस्ट्री करने में प्रदेश में प्रथम ।।

JHABUA ABHITAK
                           
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ = राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
वीसी में प्रमुख सचिव द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री एवं आधार की आरओआर लिंकिंग की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और राष्ट्रीय स्तर पर ही मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है। प्रमुख सचिव द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों की प्रशंसा की जिसमें झाबुआ प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुँचने पर सराहना की गई। साथ ही निम्न प्रदर्शन करने वाले जिलो को फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रदर्शन सुधारने को कहा। उन्होंने कैम्प लगवा कर फॉर्मर रजिस्ट्री एवं आधार आरओआर लिंकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिलों की राजस्व प्राप्तियों के निर्धारित लक्ष्यों एवं वसूली की समीक्षा कर जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ति किये जाने हेतु निर्देशित किया।
           झाबुआ 85 प्रतिशत से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा। जिले को दिए गए लक्ष्य 1.40 लाख फॉर्मर रजिस्ट्री के विरुद्ध लगभग 1.20 लाख पंजीकरण पूर्ण हुए। इस उपलब्धि पर कलेक्टर नेहा मीना ने समस्त राजस्व अधिकारियों को बधाई दी। 
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री  एच एस विश्वकर्मा, एसएलआर श्री पवन वास्केल एवं अन्य सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !