मध्य प्रदेश शिक्षक संघ झाबुआ इकाई ने कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम मनाया । कार्यक्रम का उद्देश्य हमेशा हम अधिकार की बात न कर कर्तव्य पर भी चर्चा करे।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
झाबुआ=अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल के निर्देशानुसार शिक्षक संघ की झाबुआ जिला इकाई ने केशव इंटरनेशनल झाबुआ में कर्तव्य बोध दिवस मनाया ।।
कर्तव्य बोध कार्यक्रम का उद्देश्य हमेशा हम अधिकार की बात न कर कर्तव्य पर भी चर्चा करे।। उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के आत्म निर्भर भारत सोपान के राष्ट्रीय संयोजक व शारदा ग्रुप आफ झाबुआ के संचालक ओमप्रकाश शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश परमार मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी एवं शिक्षक संघ के पेटलावद थांदला झाबुआ रामा राणापुर मेघनगर विकासखंड के 100 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता करी कर्तव्य बोध के अपने वक्तव्य में ओम शर्मा ने भगवान लक्ष्मण के द्वारा अपनी वनवास यात्रा मे राम जी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना प्रयागराज महाकुंभ में समस्त शासकीय अशासकीय सेवकों द्वारा चोबीस घंटे समर्पण की भावना से 70 करोड़ आने वाले तीर्थ यात्रा की समयबद्ध सेवा करना उन्हें गंतव्य तक पहुंचना उनके भोजन की व्यवस्था करना और उन्हें त्रिवेणी व गंगा स्नान सही मार्ग दिखाना हम 2लाख यात्री की जाम फसे की चर्चा की बजाय 70करोड़ तीर्थयात्री की व्यवस्था की चर्चा करे महाकुंभ मे स्नान के महत्व को समझे अपनी यात्रा करते समय साथियों को बस, ट्रेन में सहयोग प्रदान करना चाहे अपना रिजर्वेशन हो ओर साथियो का नही हो अपने विद्यालय में अपने कर्तव्य का पालन छात्रहित मे करना शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करना पाठ्य पुस्तक के अलावा हमारे अनेक धर्म ग्रंथो ऐतिहासिक पुस्तकों से दृष्टांत बच्चों को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करना इस प्रकार के अनेकों उदाहरण के माध्यम से उपस्थित शिक्षकों को कर्तव्य बोध पर जानकारी दी ।
कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले समस्त शिक्षकों ने उक्त व्याख्यान की प्रशंसा कर आनंदित हुए कार्यक्रम का संचालन मोहन राठौर ने किया आभार प्रदर्शन जिला संयोजक राजेंद्र पांचाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !