महामहिम "राष्ट्रपति" द्वारा झाबुआ "कलेक्टर" को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया ।।

JHABUA ABHITAK
                                 
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ=झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना को आज 25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया । 
यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मिला है।
निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल, स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए गए।
उल्लेखनिय हे कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड जनरल कैटेगिरी में देश भर के केवल 9 कलेक्टर्स और दो पुलिस अधीक्षक को दिया जाने वाला हे। मध्य प्रदेश से एकलौती कलेक्टर नेहा मीना का नाम इस सूची में शामिल किया गया । झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया।
             

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !