"कलेक्टर" के "कुपोषण" मुक्त झाबुआ अभियान अंतर्गत 718 बच्चें सामान्य श्रेणी में पहुंचे ।।महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक करी।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ= कलेक्टर नेहा मीना द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित ली गई ।
कुपोषण मुक्त झाबुआ अंतर्गत चिन्हित सेम (SAM) बच्चें 1613 एवं बॉर्डर लाइन मेम (MAM) बच्चें 337 में से 718 बच्चें सामान्य श्रेणी में पहुंचे। अभियान अंतर्गत आगे की कार्य योजना बनाई गई। जिससे झाबुआ को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। इसी के साथ ही कम वजन एवं अति कम वजन के बच्चों की जानकारी प्राप्त कर उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
फाइल फोटो
विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में जिन बाल परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रगति अच्छी रही है उनमें उन्होंने किस प्रकार प्रगति की वह जानकारी प्राप्त कर अन्य को भी इस प्रकार कार्य करने को प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर एस बघेल, समस्त सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, समस्त सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।
=======================

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !