समाज रत्न स्व. हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर 16 फरवरी को ।। एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के साथ 20 से 25 डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा निदान ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ
= झाबुआ जिले का ऐतिहासिक नि:शुल्क विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन 16 फरवरी रविवार को मेघनगर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर वागरेचा परिवार की ओर से संथारा साधक,सुश्रावक एवं समाज रत्न स्व. हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि के स्मरणार्थ किया जा रहा हे।
शिविर के लाभार्थी और मुख्य सूत्रधार पंकज वागरेचा ने बताया कि गुरुदेव की असीम कृपा, आशीर्वाद और पापा के पुण्य प्रताप से एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के डायरेक्टर डॉ.अनिल जैन के सानिध्य और पुरुषार्थ के चलते शिविर में हृदय,कैंसर,हड्डी,स्त्री,शिशु,पेट से संबंधित, दाँत, यूरिनरी,चर्म,किडनी और नस से संबंधित सभी रोगों का एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के साथ 20 से 25 डॉक्टरों की टीम द्वारा यथासंभव निदान किया जाएगा और मरीजों को अधिकतर दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम इस शिविर का एक अद्भुत, अकल्पनीय,बेहद महत्वपूर्ण और प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। उपरोक्त टीम की सेवा इस शिविर में आने वाले विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों को पूर्ण रूप से निशुल्क मिलेगी।
शिविर की जानकारी और संपर्क सूत्र....
स्थान-महावीर भवन,मेघनगर
दिनांक-16 फरवरी 2025,रविवार
समय-प्रातः: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
*************************
पुर्व पंजीयन जरूरी है,इस हेतु संपर्क करें.......
पंकज वागरेचा-94254-86548
भरत मिस्त्री-90391-31252
निलेश भानपुरिया-961734-1111
राजेश भंडारी-94259-72903
*********************
आगामी 12 एवं 13 फरवरी को महावीर भवन में नि:शुल्क प्राथमिक जांच शिविर का होगा आयोजन.....
मरीजो को अपनी-अपनी बीमारी के अनुसार ब्लड की जांच, ईसीजी, इको, सोनोग्राफी,एक्स-रे,सिटी स्कैन आदि जांच रिपोर्ट साथ में लानी है। यदि मरीज के पास बीमारी अनुसार जांच उपलब्ध है,तो वे उसे साथ अवश्य लाये। यदि इस शिविर का लाभ लेने कोई मरीज दूसरे शहर से आ रहे हैं ,तो वे अपनी-अपनी बीमारी के अनुसार जांच करवाकर उसकी रिपोर्ट साथ में अवश्य लाये। मरीज के पास जांच रिपोर्ट नहीं है,तो उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिविर के माध्यम से उनकी अधिकतर जांचे मेघनगर में डॉक्टर के परामर्श अनुसार दिनांक 12 एवं 13 फरवरी को महावीर भवन में समय प्रात: 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक प्राथमिक जांच शिविर में की जाएगी,यथासंभव सभी जांचे निशुल्क की जाएगी।
********************
डॉ.अनिल जैन की कड़ी मेहनत और समर्पण को ढेरो साधुवाद....
अनूप भंडारी ने बताया कि इस शिविर की सबसे बड़े उपलब्धि यह रहेगी कि देश के सबसे बड़े मुम्बई शहर के कैंसर स्पेसलिस्टस डॉक्टरो की टीम अपने खुद की सम्पूर्ण सुविधायुक्त कैंसर डिटेक्शन वेन और सभी जांचों के संसाधनों सहित मेघनगर शिविर में पहुचेगी। आपको बता दे कि इस मुम्बई कैंसर टीम को शिविर का हिस्सा बनाने में मूलत: झाबुआ की माटी के डॉ.अनिल जैन की स्वत: कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही संभव हो पाया है। पंकज वागरेचा परिवार,विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों ने उनके इस पुण्यशाली कार्य हेतु,उन्हें ढेरो साधुवाद भी प्रेषित किया है।

जिले और समीप राज्यों के सभी जिलों के नागरिकों से अपील...
पंकज वागरेचा परिवार, विभिन्न संस्थाओं और सहयोगियों ने जिले और समीप राज्यों के सभी जिलों के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस शिविर को सफल बनाने में हमे सहयोग अवश्य प्रदान करे। सभी बीमार,गरीब, असहाय,लाचार और जरूरतमंद लोगों को बेहद अच्छी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क है। साथ ही सभी से निवेदन है कि वे अपने आसपास के मरीजो को इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के बारे में सूचित कर इस पुण्य कार्य के सहयोगी जरूर बने।

ऐतिहासिक शिविर बनाने के लिए सभी का मिल रहा पूरा सहयोग....
मालवा महासंघ के संजय जैन (जगावत) ने बताया कि वागरेचा परिवार के साथ झाबुआ अन्य निकटवर्ती राज्यों के जिले के अधिकतर सर्व समाज,समाज सेवियों और आमजन का भरपूर सहयोग मिलने के कारण ही,यह शिविर एक नया इतिहास रचने के लिए सतत अग्रसर हो रहा है। विशेषकर नगर के सकल जैन श्रीसंघ,मालवा महासंघ,समस्त पत्रकार, रोटरी क्लब अपना,वैश्य महासम्मेलन, दि जायंट्स एंव डायमंड ग्रुप आदि का काफी सहयोग भी मिल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !