भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित,,,,नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोहर सेठिया का किया सम्मान

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा


झाबुआ-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा झाबुआ की जिला पदाधिकारी एवं 17 मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक   भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रतनपुरा झाबुआ में सोमवार को आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान  संगठन गान से बैठक को प्रारंभ किया गया। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमान मनोहर सेठिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री शैलेश दुबे महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुश्री श्रेष्ठा जोशी महिला मोर्चा झाबुआ की जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया के नेतृत्व में बैठक प्रारंभ बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश द्वारा समय-समय पर हम बहनों को भारतीय जनता पार्टी की रीति,नीति के अनुसार कार्य दिया जाता है।2018  वर्ष चुनावी वर्ष रहेगा इस हेतु प्रत्येक बहन को बूथ स्तर पर जाकर कड़ी मेहनत करना होगी एवं प्रदेश के साथ साथ हमें पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का एक बार पुनः परचम लहराना है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आबादी में 50% हम बहनों की आबादी है भारतीय जनता पार्टी हम बहनों के लिए देश व प्रदेश में कई योजनाएं चला रही है। हमें उस योजनाओं का लाभ प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ओर भाजपा संगठन को मजबूत स्थिति में लाना है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश दुबे ने  अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला झाबुआ की प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान है दुर्गा रूप की स्वरूप महिलाओं को आगे आना चाहिए एवं भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है स्वप्रेरणा से जलधारा की तरह बहते हुए कार्य करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मनोहर सेठिया ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी की झाबूआ जिले की कमान मेने संभाली है।लेकिन  वर्तमान में महिला मोर्चा स्थिति प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का महिला मोर्चा एक अभिन्न अग्रिम पंक्ति का हिस्सा माना जाता है मैं नारी शक्ति को शुभकामनाएं देता हूं ।महिला मोर्चा को तेज गति से कार्य करती रहे। साथी संगठन की तरफ से किसी प्रकार की सहायता यदि महिला मोर्चा को चाहिए तो पूरी भारतीय जनता पार्टी आपके सपनों को साकार करने के लिए तैयार है । जो भी महिलाएं तकलीफ में हो और उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन महिलाओं चिन्हित कर उन्हें लाभन्वित करे। क्योंकि एक महिला ही दुसरी महिला का दर्द समझ सकती है। महिलाओं की पूरी मदद करें जैसा कि हमारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना है अंतिम व्यक्ति तक हमें मदद करना चाहिए जो कि आज तकलीफ में है। उक्त आयोजन में  नवनियुक्त  भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोहर सेठिया  का सम्मान  हिंदू संस्कृति के अनुसार  महिला मोर्चा की समस्त बहनों ने  पगड़ी बांध, तिलक लगाकर  शाल श्रीफल भेंट कर  सम्मान भी किया ।बैठक का मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ममता सोनी ने किया आभार सुनीता टेलर ने माना बैठक में  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा  समस्त जिला पदाधिकारी  समस्त  17 मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रही ।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी साक्षी गुप्ता द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !