सकल व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण-पत्रिकाओं का हुआ विमोचन, 16 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का होगा आयोजन

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
 झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आगामी 16 नवंबर, सोमवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन पैलेस गार्डन में गरिमामय रूप से किया गया।
जानकारी देते हुए सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने बताया कि दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में व्यापारी साथियों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे एवं व्यापारी एकता को ओर अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद अनीता नागरसिंह चौहान एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को आमंत्रित किया गया है। समारोह 16 नवंबर, सोमवार शाम 7.30 बजे से अंबा रिसोर्ट झाबुआ में आयोजित होगा। समारोह में मिमिक्री प्रस्तुति मुख्य आकर्षक रहेगी। कार्यक्रम पश्चात् सभी के सहभोज का आयोजन रखा गया है। साथ ही पांच आकर्षक लक्की-ड्रॉ भी समारोह का विशेष आकर्षण रहेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने बताया कि सकल व्यापारी संघ का उद्देश्य केवल व्यापारियों को एक मंच पर लाना ही नहीं, बल्कि उनके हितों की रक्षा, आपसी सहयोग और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा सभी व्यापारी साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों से समारोह में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आव्हान किया गया है। इस आयोजन में सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारी साथियों का सहयोग मिल रहा है। 

*यह रहे उपस्थित -* आमंत्रण पत्रिकाओं के विमोचन अवसर पर सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा, सचिव संदीप जैन राजरतन, वरिष्ठ भरत बाबेल, राधेश्याम परमार दादू भाई, डॉ. नीरजसिंह राठौर, कमलेश पटेल, निलेश घोड़ावत, अमित जैन, सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारीयों में निशान शाह, हनीफ लोधी, इदरीश बोहरा, अंकुर भंडारी, हरीश लाला शाह, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, प्रवीण राठौड़, नरेंद्र सांवरिया, युवा शालिन धारीवाल, हार्दिक अरोड़ा, प्रांशु शाह आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !