झाबुआ जिले में अनूठी पहल के साथ मुस्लिम बहनों का हुआ सम्मान

JHABUA ABHITAK


मुस्लिम अल्पसंख्यक बहने है भारत देश की आन बान और शान--प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा आर्य
झाबुआ अभीतक
झाबुआ-मेघनगर में स्थानीय स्नेह पैलेस होटल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अभिनव प्रयास करते हुए मुस्लिम महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम महिलाओं का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमाजी आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग एवं खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए बिना किसी भेदभाव के 15 वर्ष से अधिक भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में कार्यरत  है  श्रीमती सुषमा ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के द्वारा वर्तमान में अनेको अनेक योजना मुस्लिम महिलाओं के लिए हित क्रियान्वन में चलाई जा रही है ताकि इसका लाभ प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की महिलाओं तक पहुंचे जिला महिला मोर्चा झाबुआ द्वारा आयोजित  कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष को संबोधित करते हुए बताया कि नारी शक्ति अपने आप में गर्व से किसी भी समाज और समुदाय से हो सरकारी मुस्लिम बहनों की चिंता करते हुवे नई नई योजनाएं मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाई है। हम देश के प्रत्येक महिलाओं के हित मे चलाई जा रही योजना का लाभ सभी को दिया जा रहा है।  कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक को संबोधित करते हुए कहा कि थांदला मेघनगर विधानसभा में महिला उत्थान के लिए हमेशा भारतीय जनता पार्टी तत्पर है आगे भी शासन द्वारा चलाई जा रही योजना समय-समय पर आप तक पहुंचेगी एवं आपको इसका लाभ दिया जाएगा साथी इसमें समाज को देखते हुए कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा कार्यक्रम में अतिथि के रुप में भाजपा जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला प्रेम सिंह भाबर मेघनगर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री झाबुआ के पूर्णकालिक गेंदालाल जी उपस्थित रहे साथी कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भाजपा नेत्री जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया द्वारा किया गया जिन की प्रशंसा मंचासीन समस्त स्थिति अतिथीय द्वारा की गई साथ ही इस अवसर पर झाबुआ जिला महिला मोर्चा की समस्त जिला पदाधिकारी महिला मोर्चा नगर मंडल जिले के जितने भी अध्यक्ष हैं उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे।
इन मुस्लिम बहनों का हुआ सम्मान-----
मुस्लिम बहन मेधावी छात्र में करीमा गडोली दसवीं कक्षा में 80% नूरजहां हज यात्रा हेतु आबेदा जी मुरशिद   शहज़ादी खान मेघनगर से झाबुआ से समरीन खान झाबुआ मुमताज सैयद झाबुआ रशीदा लोधी पेटलावद तस्लीम मकरानी राणापुर जरीना खान हज करके आई पेटलावद तरन्नुम यूसुफ भारती सुल हमला अली लता बामणिया सायरा खान मेघनगर गौहर खान राणापुर आदि महिलाओं को अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य एवं आत्मनिर्भर रख कर जीविका चलाने पर महिला मोर्चा जिला झाबुआ की ओर से सम्मान दिया गया साथी आभार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष नेहा परमार ने माना|

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !