श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में आचार्यपाट महोत्सव आयोजन की प्रथम बैठक सम्पन्न महोत्सव को लेकर समाजजनों में काफी उत्साह

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ /राजगढ़ । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट के तत्वाधान में 3 मई से 7 मई तक आयोजित होने वाले परम पूज्य मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. के आचार्य पाट महोत्सव की रुप रेखा तय करने हेतु विशाल बैठक का आयोजन किया गया । इसमें प.पू. ज्योतिष सम्राट श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जिनचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जीतचन्द्रविजयजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा रही ।
इस बैठक में मालवांचल, मारवाड़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दक्षिण भारत सहित दूरस्थ स्थानों से 150 से अधिक कार्यकर्ता व श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी व पदाधिकारी ट्रस्टी एवं श्रीसंघों व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।
बैठक में दीप प्रज्जवलन के पश्चात् मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने पूज्य मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. को आचार्य पद प्रदान करने की पृष्ठभूमि बतलायी और गुरुभक्तों से निवेदन किया कि वे इस आयोजन में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें ।
बैठक में प.पू. ज्योतिष सम्राट श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. ने कहा कि श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के समस्त आयोजनों में मेनेजमेंट मेरे द्वारा देखा जाता था पर आचार्य पाट महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार सभी कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति को देने की मेरी भावना है । हमारे कार्यकर्ता अपने - अपने ग्राम, नगर, शहर में आचार्य पाट महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ करें तथा अपने नगरों में सामायिक, सामूहिक जाप, सामूहिक तप के आयोजन करें ।
बैठक में स्वागत भाषण ट्रस्ट के महामंत्री फतेहलाल कोठारी ने दिया । मंच संचालन मांगीलाल रामाणी ने किया । आयोजन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी ने आचार्य पाट महोत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी बैठक में दी । इस अवसर पर तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, ट्रस्टी कमल लुणिया, ट्रस्टी शांतिलाल साकरिया सियाणा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री कमलेश पांचसौवोरा, प्रकाश रांका, ज्ञानचंद चोपड़ा, धर्मचंद चपड़ोद, राजेश बरमेचा जावरा, कमलचंद संघवी, दिनेश बोस महिदपुर, कैलाश वोरा बडनगर, नरेन्द्र वाणीगोता, संजय नाहर, नरेश भण्डारी उज्जैन, राकेश जैन मंदसौर, अमित जैन बदनावर, कमलेश जी मोदी रतलाम, मुकेश बाठिया महिदपुर, संजय कांठी झाबुआ, संतोष चत्तर, दिलीप भण्डारी राजगढ़ आदि ने आचार्यपाट महोत्सव के आयोजन के सम्बंध में अपने सुझाव बैठक में प्रदान किये । मुनिप्रवरश्री ने बतलाया कि कार्यकर्ताओं की अगली बैठक 15 अप्रैल को होगी । जिसमें विस्तृत रुप रेखा प्रस्तुत की जावेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !