अमित शर्मा
झाबुआ।एक वर्ष से अधिक समय तक निलंबित शासकीय सेवके के मामलों में निर्णय लेने के लिए आज जिला स्तर पर गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया एवं समिति द्वारा आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने की। बैठक में एडीएम श्री दिलीप कपसे एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि निलंबित शासकीय सेवकों के विरूद्ध यदि गंभीर आरोप नहीं है, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा के साथ प्रकरण नियुक्ति कत्र्ता अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किये जाये। जो प्रकरण राज्य स्तरीय समिति के निर्णय योग्य है उन्हें निर्णय के लिए राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित किया जाये।


