अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर आशीष सक्सेना ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाडी केन्द्र एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचो को आ रही समस्याओं को जानने के लिए सरपंचों से दूरभाष पर चर्चा की एवं समस्याएं जानी। क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण पकी हुई फसल के बारे में भी सरपंचो से चर्चा कर हाल पूछे।हर सोमवार को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतो के सरपंचों से 10.30 से 11 बजे के मध्य चर्चा करेगे, किसी सरपंच की यदि कोई समस्या हो, तो वे भी कलेक्टर महोदय को उनके मोबाईल नं. 722291555 पर समस्या वाटसाप पर मैसेज कर बता सकते है।
कलेक्टर ने आज झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा, रामा की हत्यादेली, मेघनगर की गडवाडा, राणापुर की लम्बेला, पेटलावद की पारेवा एवं थांदला ब्लाक की देवका पंचायत के सरपंचों से चर्चा कर उनसे समस्याएं जानी।
कलेक्टर द्वारा फसल के हाॅल चाल पूछे जाने पर चर्चा के दौरान सरपंचों ने बताया कि क्षेत्र में हो रही वर्षा से पकी हुई फसल को अभी तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, किन्तु वर्षा लगातार होती रही तो फसल खराब हो सकती है।
सरपंचो से चर्चा के दौरान सरपंचों द्वारा आंगनवाडी भवन की मांग किये जाने पर कलेक्टर ने सरपंचों से कहा कि आंगनवाडी भवन का निर्माण होने तक जो भी शासकीय भवन रिक्त हो उसमें बच्चों को बैठाये एवं आंगनवाडी का संचालन करवाये।
ग्राम पंचायत लम्बेला ब्लाक राणापुर के सरपंच ने तालाब निर्माण कार्य की मजदूरी का भुगतान करवाने एवं पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन पंाच स्कूल भवनो का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की। ग्राम पंचायत पारेवा ब्लाक पेटलावद के सरपंच ने नेगडी नदी पर बने पुल के टूट जाने पर मरम्मत कार्य करवाने की बात कहीं। ग्राम पंचायत देवका ब्लाक थांदला के सरपंच ने स्वीकृत स्कूल भवन का कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की।


