सकल व्यापारी संघ द्वारा एसबीआई राजवाड़ा के सहयोग से दीपावली पर्व पर व्यापारियों को 10 एवं 20 रूपए के सिक्कों का किया गया वितरण, व्यापारियों ने सकल व्यापारी संघ एवं बैंक का माना आभार

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा झाबुआ अभीतक 
दौलत गौलानी की रिपोर्ट 
झाबुआ। दीपावली पर्व के अवसर पर शहर के बाजार में छोटे लेन-देन में व्यापारियों को सुविधा उपलब्ध करवाने एवं खुल्ले पैसों की समस्या के समाधान हेतु सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राजवाड़ा के सहयोग से विशेष सिक्का वितरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सकल व्यापारी संघ के सदस्यों एवं सभी व्यापारियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 10 एवं 20 रूपए के सिक्के वितरित किए गए। इस पहल से दीपावली के दौरान व्यापारियों को ग्राहकों के साथ लेन-देन करने में सुविधा मिली तथा खुल्ले पैसों की परेशानी से राहत देखने को मिली। प्रति व्यापारी को 2 हजार रुपए के सिक्के प्रदान किए गए। सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने इस सहयोगात्मक पहल के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार माना। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी हित में इस प्रकार के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। शिविर में सकल व्यापारी संघ उपाध्यक्ष मनोज अरोरा, हनीफ लोधी एवं अंकुर भंडारी, कोषाध्यक्ष निशान शाह, सदस्य प्रवीण राठौड़, निमेश मालवी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !