झाबुआ से विश्व मंगल धाम तारखेड़ी की भव्य ध्वज यात्रा आज निकलेगी ।।38 किलोमीटर की पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त होंगे शामिल।।19 वर्षो से निकाली जा रही हे ध्वज यात्रा ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ =श्री विश्व मंगल सरकार तारखेड़ी धाम की 19वीं भव्य यात्रा आज 15 सितंबर सोमवार को शाम 6:00 बजे तुलसी गली स्थित प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले भर से बड़ी संख्या में हनुमान भक्त इस भव्य ध्वज यात्रा में  सम्मिलित होंगे । यात्रा में पैदल चलने के इच्छुक यात्रियों का पंजीयन कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है । विश्व मंगल धाम तारखेड़ी में सभी यात्रियों द्वारा मंदिर पर ध्वज वंदन के साथ दर्शन लाभ लिया जाएगा । यात्रा समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2007 से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर वर्ष लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है । इस वर्ष भी बैंड बाजो के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी  जिसमें श्रद्धालु अपने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर भजन कीर्तन करते हुए शामिल होते हैं यात्रा करीब 38 किलोमीटर की रहती है जिसमें तीन पड़ाव होंगे झाबुआ से यात्रा चलकर ग्राम छापरी (रामां )में यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था फिर अगले 10 किलोमीटर पर चाय नाश्ता और फिर अगले 10 किलोमीटर पर स्नान और कुछ देर विश्रामबाद ग्राम साढ़ सदावा होते हुए कल 16 सितंबर मंगलवार सुबह 6:00 बजे सभी तारखेडी पहुंचेगी। भक्तगण तारखेड़ी पहुंचकर श्री विश्व मंगल हनुमान महाराज जी को ध्वज अर्पण करने के साथ दर्शन लाभ लिया जाएगा मंगलवार को विशेष आरती में शामिल होने के बाद नुक्ति की प्रसादी सभी को वितरित की जाएगी । यात्रा की समाप्ति के बाद सभी भक्तगण चार पहिया वाहनों से पुनः झाबुआ लौटेंगे 
।यात्रा व्यवस्था में विशेष सहयोग वरिष्ठ समाज सेवी अजय रामावत अशोक शर्मा देवेंद्र पांचल संजय पांचाल अभिषेक चतुर्वेदी,मयूर पवार, आदि द्वारा प्रदान किया जाएगा ।। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !