मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का 25 फरवरी को झाबुआ आयेंगे ।। आदिवासी कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर व संगठनात्मक बैठक में होंगे शामिल ।। जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की स्थानीय शगुन गार्डन में होगा कांग्रेस जनों का जमावड़ा

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ= अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मप्र कांग्रेस के प्रभारी एवं विधायक  हरीश चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिगार व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी  संजय दत्त का  संयुक्त दौरा कार्यक्रमानुसार आगामी 25 फरवरी को धार  जिले के मोहनखेड़ा  व झाबुआ  जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका एवं कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी 24 फरवरी को रात्रि 9.40 बजे इंडिगो विमान द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर रात्रि 10.40 बजे इंदौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी हरीश चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी 25 फरवरी को सुबह 7.45 बजे इंदौर से प्रस्थान कर सुबह 9.45 बजे धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचेंगें, जहां सुबह 10 बजे से मप्र आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित आदिवासी राज्य प्रशिक्षण शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित करेंगे। नेतात्रय उसी दिन प्रातः 11 बजे मोहनखेड़ा से प्रस्थान कर दोपहर   12 बजे झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय सज्जन रोड स्थित शगुन गार्डन पहुंचेगे   नेतागण झाबुआ में ही दोपहर 12 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं सायंकाल 4 बजे झाबुआ में ही पेटलावद, थांदला और झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा वार मुलाकात करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम झाबुआ में रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक जिला कांग्रेस के प्रभारी विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा एवं विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता सहित कई वरिष्ठ जन समस्त ब्लॉक अध्यक्षयुवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवादल शहर कांग्रेस एवं समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता आयोजित सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !