झाबुआ=पिछले कुछ समय से जिले के थांदला टिमरवानी से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी, इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए पहल करी और झाबुआ पुलिस द्वारा एक्सप्रेस वे पर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी हेतु ड्रोन तैनात किया गया है ।
ड्रोन का शुभारंभ शनिवार मप्र महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के थांदला गेट टोल प्लाजा से ड्रोन को रवाना कर किया गया ।
केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं सामने आ रही थी, इसी को मद्देनजर रखते हुए एक्सप्रेस वे पर ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी जिससे निश्चित ही घटनाओं में कमी आयेगी जो कि जिले के लिए एक अच्छी बात है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे माननीय प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो विकसित भारत 2047 की एक कड़ी के रूप में बनकर तैयार हो रहा है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर ऐसी छोटी छोटी घटनाओं की वजह से हमारा थांदला पिछड़ जायेगा इसलिए ऐसी घटनाओं को न्यूनतम करने के उद्देश्य से एक्सप्रेस वे की निगरानी ड्रोन के द्वारा की जाएगी।
इस ड्रोन की खासियत क्या हे जानिए =====
आधुनिक तकनीक से लैस यह ड्रोन एक बार चार्ज होने पर 45 मिनट हवा में रहकर 40 km तक की रेंज में काम कर सकता है। साथ ही हाई क्वालिटी कैमरा, रिटर्न टू होम, आम्निडिरेक्शनल ऑब्सटैकल सेंसिंग, जीपीएस, ऑटो ट्रेकिंग जैसी तकनीकों से भी सुसज्जित है।
शुभारंभ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया, एसडीओपी थांदला श्री रविन्द्र राठी, उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री गिरीश कुमार जेजुरकर, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

