नाबालिक वाहन चालकों के परिजनों के पर यातायात विभाग ने कार्रवाई की ।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)

झाबुआ=पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार,थाना प्रभारी यातायात निरी. राजुसिंह बघेल की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर उनके विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने व नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। नागरिकों की ओर से सामने आई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में शहर की सड़कों पर स्पीड लिमिट, मोडिफाइड साइलेंसर, लाइसेंस आदि को चैक किया जाकर नाबालिग वाहन चालकों के परिवारजन व वाहन मालिको के विरूध्द यातायात नियम का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 
यातायात पुलिस का संदेश====
कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन करे, सावधानी से वाहन चलायें,  स्वयं सुरक्षित रहे व दुसरो को सुरक्षित रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !