जल बचाओ, जीवन बचाओ के संदेश के साथ सकल व्यापारी संघ द्वारा 16 नवंबर को मनाया जाएगा दीपावली मिलन समारोह, बाहर से पधारे मिमीक्री आर्टिस्ट की रहेगी विशेष प्रस्तुति, लक्की-ड्रा के माध्यम से 5 विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे ।।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट 
झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 16 नवंबर, सोमवार शाम 7.30 बजे से स्थानीय बाडकुआं स्थित अंबा रिसोर्ट पर दीपावली मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। आयोजन की मुख्य विशेषता 'जल बचाओ जीवन बचाओ' का शहरवासियों को संदेश देने के साथ बाहर से पधारे मिमीक्री कलाकार की सुंदर प्रस्तुतियां और लक्की ड्रा के माध्यम से 5 व्यापारियों को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे। 
जानकारी देते हुए सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन मोगरा एवं सचिव संदीप जैन राजरतन ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार मंचासीन रहेंगे। व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन एवं सचिव संदीप जैन ने आगे बताया कि समारोह में बाहर से पधारे मिमीक्री आर्टिस्ट की शानदार हास्य और रोमांच से भरी प्रस्तुतियों के साथ इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ के नव-मनोनीत पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का शपथ एवं स्वागत कार्यक्रम संपन्न होगा। अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में शहर के समस्त व्यापारियों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की जाएगी। समारोह की मुख्य विशेषता में सकल व्यापारी संघ द्वारा इस वर्ष वर्षाकाल में बारिश कम होने से जल बचाओ, जीवन बचाओ का शहरवासियों को आमंत्रण-पत्रिकाओं में संदेश देने के साथ विशेष आकर्षण में दिव्या इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक संजय शाह की ओर से सभी व्यापारियों को लक्की-ड्रा कूपन का वितरण होगा एवं लक्की-ड्रा के आधार पर विजेता व्यापारियों को विशेष आकर्षक पुरस्कार भेंट किए जाएंगे। *जोर-शोर से की जा रहीं तैयारियां -* उक्त समारोह की सकल व्यापारी संघ द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रहीं है। आयोजन का भव्य प्रचार-प्रसार के साथ आमंत्रण-पत्रिकाओं का वितरण कार्य भी जारी है। दीपावली मिलन समारोह पश्चात् सभी के लिए सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। सकल व्यापारी संघ उपाध्यक्ष विजय पडिहार, मनोज अरोरा, नितेश कोठारी एवं हनीफ लोधी, सह-सचिव इदरीश बोहरा एवं अंकुर भंडारी, कोषाध्यक्ष निशान शाह, सह-कोषाध्यक्ष अब्बास बोहरा झाबुआ वाला, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, हार्दिक अरोड़ा आदि ने सकल व्यापारी संघ के दीपावली मिलन समारोह को भव्य एवं सफल बनाने हेतु शहर के व्यापारियों से अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !