अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
विशेष संवाददाता योगेंद्र नाहर की रिपोर्ट
झाबुआ = दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी म.सा. एवं युगप्रभावक पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. की दिव्य कृपा तथा वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्रीमद्विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झाबुआ सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ के ,140, सदस्यों का एक दल आज शांयकाल सवा छह बजे सयंम वंदन यात्रा के तहत श्री श्र्वेतांबर जैन बावन जिनालय मे चेत्यवंदना एवं साध्वी जी महाराज साहेब से आशीर्वाद लेकर ढोल बाजे के साथ राजवाड़ा चौक से *मुंबई खेतवाडी* में विराजित पुण्य सम्राट श्री के प्रथम शिष्य एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देव श्री मद् विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा *भारतनगर* में विराजित पुण्य सम्राट श्री के शिष्य डाक्टर श्री सिद्धरत्न विजय जी महाराज साहेब आदि ठाणा, एवं मुंबई *बोरिवली* में विराजित श्री नेमिशरत्न विजय जी आदि ठाणा के दर्शन वंदना एवं सांवत्सरिक क्षमापना के लिए झाबुआ श्री संघ का प्रस्थान होगा
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी झाबुआ श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में इस तरह की सयंम वंदन यात्रा का आयोजन किया जाता है इस यात्रा के प्रथम चरण में 30, सितंबर को पचास सदस्यों का एक दल टांडा एवं कुक्षी में विराजित साध्विजी के दर्शन वंदना करने पहुंचा था इस सयंम वंदन यात्रा का द्वितीय चरण के तहत दिनांक,7, सितंबर को झाबुआ श्री संघ के 70, सदस्यों का एक दल , रतलाम, जावरा, खाचरोद, एवं नागदा जंक्शन में क्षमा याचना एवं दर्शन वंदना करके के लोट आया है मुंबई,भारतनगर, एवं बोरिवली की संघ यात्रा के लाभार्थी श्रीमती लिलाबाई शांतिलाल जी भंडारी परिवार, श्रीमती चंदनबाला चंद्रशेखर जी जैन (नाकोड़ा आटोमोबाइल)परिवार, श्रीमान प्रकाशचंद जी,प्रदिप जी कटारिया (प्रदिप बस) परिवार झाबूआ एवं आयोजक जैन श्वेताम्बर श्री संघ एवं अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद परिवार रहेगा

