झाबुआ --29 नवंबर को मुख्यमंत्री के शासन के 12 साल पूर्ण होने पर भाजपा मुख्यालय पर करेगी कार्यक्रम

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा 
झाबुआ - भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने एक जानकारी में बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के शासन के 12 साल पूर्ण होने पर झाबुआ जिला मुख्यालय पर भाजपा संगठन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियो का सम्मान भी किया जावेगा। ओर आतिशबाजी भी की जावेगी जिलास्तरीय वृहद बैठक का आयोजन भी किया जावेगा। जिसमें समस्त जिला पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा के जिला कार्यकारिणी मंडल कार्यकारिणी भाजपा सहित मोर्चो की एवं प्रकोष्ठो के संयोजन एवं सारे जनप्रतिनिधि अपेक्षित व आमंत्रित रहेगे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मिडिया प्रभारी अंबरीष भावसार द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !