जैन पत्रकार परिषद् में योगेन्द्र नाहर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। जैन पत्रकार परिषद् के प्रदेश संगठन में जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी योगेन्द्र नाहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के पत्रकार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागरजी मसा की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन पत्रकार परिषद् के वरिष्ठ प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ द्वारा यह मनोनयन किया गया है। योगेन्द्र नाहर को उनकी दीर्घकालीन समाजसेवा, निष्पक्ष एवं निष्कलंक पत्रकारिता, बेदाग राजनीतिक छवि तथा सर्वहारा वर्ग में लोकप्रियता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उल्लेखनीय है कि योगेन्द्र नाहर जिले में वरिष्ठ पत्रकार, नवकार संयोजक, योगेश्वर धाम के संस्थापक के रूप में अपनी पहचान रखते है। वे पूर्व में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी का दायित्व भी निभा चुके है। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रहीं है।

दी गई शुभकामनाएं - उनकी इस नियुक्ति पर इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, श्री संघ झाबुआ अध्यक्ष संजय मेहता, समाजसेवी ब्रजेन्द्र (चुन्नू) शर्मा, मुकेश नाकोड़ा, मनोहरलाल भंडारी, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता सोनी, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया सहित वरिष्ठ पत्रकार यशवंतसिंह पंवार, दौलत भावसार, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रभानसिंह भदौरिया, भूपेंद्रसिंह गौड़, सचिन बैरागी, अमित शर्मा दौलत गोलानी, श्याम त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !