नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पाटोत्सव संपन्न, रूद्राभिषेक, महायज्ञ और नवीन धर्म ध्वजा की स्थापना की गई ।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 
दौलत गोलानी कि रिपोर्ट 
झाबुआ। शहर की ग्रीन गोल्ड काॅलोनी में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पाटोत्सव समारोह अत्यंत ही श्रद्वा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से हिन्दी कैलेंडर अनुसार द्वितीया कृृष्ण पक्ष को एक वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आयोजित किया गया । 
प्रातः से लेकर देर तक चले विविध धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और आपसी एकता का अनूठा संगम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत में प्रातःकालीेन समय में मांगलिक उच्चारण और पूजन के साथ हुई । प्रातः 9 बजे से भव्य रूद्राभिषेक प्रारंभ किया गया, इस पावन अनुष्ठान के लाभार्थी पंकज जैन एवं विनीता नायक परिवार रहा, जिन्होने पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। आचार्य पं. कैलाशचन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंदिर मे विराजीत देव प्रतिमाओं का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। अनुष्ठानों की इसी श्रंखला में मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा की स्थापना की गई, इस दौरान पूरा परिसर शिव परिवार के जयकारों और भक्ति के स्वरों से गूजायमान हो उठा। संध्याकालीन अवसर पर मंदिर को फूलों एवं मालाओं से सजाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री वीर बालाजी हनुमान को चोला चढाने का लाभ राजेन्द्र पंवार परिवार लिया गया तथा चोला मंदिर व्यवस्थापक गौरव वैष्णव द्वारा चढ़ाया गया। वहीं नर्मदेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृगांर दीपशिखा वैष्णव द्वारा किया गया। महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। प्रथम पाटोस्तव पर विशेष और यादगार बनाने के लिए पूरे मंदिर पसिर में अत्यंत आकर्षक विद्युत रोशनी की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। दिनभर चले पूजन और हवन के बाद संध्या समय मंदिर परिसार में श्रद्वालुओं द्वारा दर्शन लाभ लिया गया। पश्चात् सांय 7.30 बजे भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव की भव्य महाआरती की गई, जिसमें काॅलोनी के रहवासियों ने सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। संध्या आरती के बाद काॅलोनी के रहवासियों के सहयोग से भव्य भोज एवं महिलाओं के भजन के आयोजन के साथ संपन्न हुआ। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !