आरएसएस ने शहर में निकाला बाल पथ संचलन, जगह-जगह हुआ स्वागत ।।भगवान श्रीराम एवं देश के महापुरुषों के जीवन से बालक ले प्रेरणा - मुख्य वक्ता पंकज गरवाल

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक) 

दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 नवंबर, रविवार शाम 4 बजे से स्थानीय बुनियादी हाईस्कूल मैदान से बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसका शहर में जगह-जगह आत्मीय स्वागत हुआ। संचलन से पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम में बाल स्वयंसेवकों को मुख्य वक्ता पंकज गरवाल द्वारा द्वारा मार्गदर्शन देते हुए भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं देश के महापुरुषों के आदर्शों से अपने जीवन में प्रेरणा लेने की सीख दी गई। 
बुनियादी हाईस्कूल मैदान पर शहर के बालकों के एकत्रीकरण का समय रविवार शाम 4 बजे निर्धारित किया गया। शाम करीब 4.30 बजे से बौद्धिक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख पंकज गरवाल एवं अतिथि के रूप में संघ के नगर कार्यवाह भावेश सोनी मंचासीन रहे। प्रारंभ में वक्ता एवं अतिथि द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। 
बौद्धिक में मुख्य वक्ता आरएसएस के महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख पंकज गरवाल ने कहा कि आज के बालक कल के युवा होकर देश का भविष्य और राष्ट्र के निर्माता है। बालकों में इस उम्र से ही पारिवारिक, सामाजिक संस्कार के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी पैदा करना आवश्यक है। बालक भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण एवं देश के महापुरुषों से प्रेरणा लेकर उनके कार्यों को आत्मसात करे और उनकी जीवनी पढ़कर उसे अपने जीवन में अंगीकार करें। बौद्धिक बाद सामूहिक प्रार्थना संघ के नगर कार्यवाह भावेश सोनी ने सभी बाल स्वयंसेवकों को करवाई। इस अवसर पर विशेष रूप से आरएसएस के जिला प्रचारक रजत चौहान, राघवेंद्रसिंह सिसोदिया, पिंटू साल्वी, भावेश उपाध्याय आदि सहित अन्य युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। *घोष और बैंड के साथ निकला पथ संचलन -* इसके बाद शाम 5 बजे से बुनियादी हाईस्कूल मैदान से आगे केसरिया ध्वज, घोष और बैंड के साथ कदमताल करते हुए बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। कई नन्हे बाल स्वयंसेवक भी पूरे उत्साह के साथ पथ संचलन में गणवेश और दंड के साथ अनुशासनात्मक रूप से कदमताल करते हुए शामिल हुए। बाल स्वयंसेवकों का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
 *यह रहा मार्ग -* 
पथ संचलन बुनियादी हाईस्कूल मैदान से सज्जन रोड, बस स्टैंड फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, कमल टॉकीज गली, सुभाष मार्ग, नेहरू मार्ग, राजवाड़ा सहित अन्य मार्गों से होते हुए समापन पुनः बुनियादी हाईस्कूल मैदान पर हुआ। पथ संचलन के दौरान पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार भदोरिया एवं ट्रैफिक प्रभारी अजीत निकम के नेतृत्व में पुलिस एवं यातायात की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वहीं बाल पथ संचलन को सुव्यवस्थित संपन्न करवाने में आरएसएस से जुड़े युवा स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !